IND vs WI: सितंबर के आखिरी हफ्ते में टीम इंडिया एक साथ 2 मुकाबले खेलती हुई नजर आएंगी. जिसके कारण ही टीम में भी बड़े बदलाव होने वाले हैं. एशियन गेम्स 2026 के लिए पहले ही टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. जहां पर कई स्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. अब रिपोर्ट्स के मुताबिक सितंबर 16 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट टीम के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है. जहां पर बीसीसीआई अब विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को नया उपकप्तान बना सकती है, क्योंकि श्रेयस अय्यर उसी समय टी-20 टीम की कप्तानी कर रहे होंगे.
केएल राहुल को मिलने वाली है बड़ी जिम्मेदारी
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होने वाली है. वहीं टीम इंडिया एशियन गेम्स 2026 में अपना सफर 28 सितंबर से शुरू करेगी. ऐसे में टी-20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर वनडे सीरीज में नहीं खेलने वाले हैं. ऐसे में टीम इंडिया इस सीरीज के लिए नए कप्तान की तलाश में है. पीटीआई की नई रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई और चयनकर्ता विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को फिर से उपकप्तान बना सकते हैं.
राहुल ने टीम इंडिया की कई मौकों पर कप्तानी भी की है. वो लंबे समय तक टीम इंडिया के उपकप्तान भी रह चुके हैं. ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान कप्तान शुभमन गिल की मदद करते हुए नजर आएंगे. राहुल की ऐसे समय में जिम्मेदारी भी बढ़ जाने वाली है. पिछली सीरीज में राहुल के बल्ले से रन नहीं आए थे. ऐसे में वो वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान रनों की बारिश भी करना चाहेंगे.
कई और बड़े अपडेट भी आए हैं सामने
पीटीआई की इसी रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया का ऐलान 16 सितंबर को होने वाला है. इसके अलावा इसी समय ईरानी कप के लिए भी टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है. इसके अलावा ऋषभ पंत की भी वापसी लगभग तय नजर आ रही है. अगर वनडे टीम में ऋषभ पंत को मौका नहीं मिला है, तो उन्हें ईरानी ट्रॉफी के दौरान रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम का कप्तान बनाया जा सकता है. इसके अलावा हार्दिक पांड्या की वापसी भी लगभग पक्की नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें: डाइटिशियन पर आया कैमरून ग्रीन का दिल, लॉन्ग टाइम पार्टनर संग रचाई शादी
हालांकि अगर पंत को रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम का कप्तान बनाया गया, तो ध्रुव जुरेल को वनडे टीम में मौका मिल सकता है. वहीं अगर पंत को वनडे टीम में कप्तानी मिली, तो रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी ध्रुव जुरेल करते हुए नजर आ सकते हैं. मौजूदा समय में टीम इंडिया की सबसे बड़ी परेशानी ये है कि कई स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी इंजरी के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज ODI सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया ऐलान? सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
पैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
7 mins agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
40 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines