IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान टीम इंडिया का मुख्य फोकस अपने बैकअप खिलाड़ियों को तैयार करना होगा. इस बीच युवा स्टार यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी टीम में अपनी जगह पक्की करने का प्रयास कर रहे हैं. ऐसे में उनके लिए ये सीरीज और भी खास होने वाली है. हालांकि जायसवाल की फिलहाल प्लेइंग 11 में जगह पक्की नहीं नजर आ रहे हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल फिलहाल ये है कि क्या वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी या नहीं?
यशस्वी जायसवाल को क्या मिलेगा प्लेइंग 11 में मौका?
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया के कुछ स्टार खिलाड़ी नहीं खेलने वाले हैं. जिसके कारण ही यशस्वी जायसवाल भी प्लेइंग 11 में अपनी जगह तलाश रहे हैं. हालांकि फिलहाल ऐसा बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. अगर जायसवाल को प्लेइंग 11 में जगह देनी है, तो कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर को बड़ा फैसला करना होगा. दरअसल रोहित शर्मा की जगह प्लेइंग 11 में पहले से ही सलामी बल्लेबाज के तौर पर पक्की नजर आ रही है.
ऐसे में अगर कप्तान शुभमन गिल ने यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग 11 में मौका दिया, तो उन्हें खुद नंबर 4 पर बल्लेबाजी करनी पड़ेगी. नंबर 3 पर विराट कोहली की भी जगह पहले से ही पक्की है. ऐसे में क्या जायसवाल को चांस देने के लिए गिल अपनी जगह उन्हें देंगे. लगातार 3 मैचों में ऐसा करना फिलहाल बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. जिसके कारण ही शुरुआती 2 मैचों में तो जायसवाल का प्लेइंग 11 में खेलना बहुत ही मुश्किल हैं.
जायसवाल को करना होगा इंतजार
मौजूदा स्थिति को देखें तो यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग 11 में जगह बनाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. जब तक टीम में रोहित शर्मा नजर आ रहे हैं, तब तक तो जायसवाल को बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है. रोहित शर्मा या शुभमन गिल में से किसी एक के आराम लेने पर ही जायसवाल को प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा. मौजूदा स्थिति को देखें तो दोनों ही खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी नंबर को नहीं बदलना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: 67 दिनों के बाद साथ में नजर आए रोहित शर्मा और विराट कोहली, पहली तस्वीर हुई वायरल
टीम इंडिया के लिए ये फैसला बहुत ही मुश्किल भरा है. यशस्वी जायसवाल ने पिछले 3 वनडे मैचों में 2 शानदार शतक जड़े हैं. पहले उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में नाबाद 116 रनों की पारी खेली थी. जिसके बाद वो टीम से ही बाहर हो गए थे. बाद में उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका मिला था. जहां पर उन्होंने दूसरे मैच में 4 रन बनाए तो उसके बाद तीसरे मुकाबले में नाबाद 110 रनों की पारी खेली थी. उसके बाद भी जायसवाल को बाहर बैठना पड़ रहा है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: इतिहास रचने की दहलीज पर रवींद्र जडेजा, सिर्फ 1 विकेट लेते ही बड़ा रिकॉर्ड कर लेंगे अपने नाम
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
9 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines