IND vs WI: इतिहास रचने की दहलीज पर रवींद्र जडेजा, सिर्फ 1 विकेट लेते ही बड़ा रिकॉर्ड कर लेंगे अपने नाम

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाले वनडे सीरीज में भारतीय अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है. जडेजा इस सीरीज में सिर्फ एक विकेट लेते ही भारत-वेस्टइंडीज वनडे मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे.

Ravindra Jadeja

जडेजा ने आखिरी बार वनडे मैच जनवरी 2026 में खेला था (PIC Credit - ANI)

IND vs WI ODI Series, Ravindra Jadeja: भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार, 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इस सीरीज में टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी एक्शन में नजर आएंगे, जिनकी कई महीनों के बाद वनडे टीम में वापसी हुई है. वह आखिरी बार जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच खेलते नजर आए थे.

विज्ञापन

ऐसे में जडेजा के पास फिर से खुद को साबित करने और वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए दावेदारी पेश करने का अच्छा मौका होगा. वहीं, इस सीरीज में जडेजा के पास इतिहास रचने का भी सुनहरा मौका होगा, जहां वह सिर्फ 1 विकेट लेते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

विज्ञापन

जडेजा के पास इतिहास रचने का मौका

37 वर्षीय रवींद्र जडेजा इतिहास रचने के दहलीज पर खड़े हैं. जडेजा सिर्फ एक विकेट लेकर भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं. इस मामले में वह वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कर्टनी वॉल्श का रिकर्ड तोड़ देंगे. फिलहाल इस मामले में दोनों खिलाड़ी संयुक्त रूप से नंबर-1 स्थान पर बने हुए हैं.

जडेजा अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले 32 वनडे मैचों में 44 विकेट हासिल कर चुके हैं. इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 5/36 रहा. वहीं, वॉल्श ने 1985 से 1999 के बीच भारत के खिलाफ 38 मैचों में 44 विकेट लिए थे, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/16 का रहा.

विज्ञापन

टॉप-5 लिस्ट में चार भारतीय शामिल

भारत-वेस्टइंडीज वनडे मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में 4 भारतीय खिलाड़ियों का नाम शामिल है. जडेजा के बाद महान भारतीय ऑलराउंडर कपिल देव का नाम आता है, जिन्होंने अपने करियर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 42 वनडे मैचों में 43 विकेट हासिल किए थे. उनके बाद पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले 26 मैचों में 41 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं. वहीं, भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 18 वनडे मैचों में 37 विकेट चटकाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/16 का रहा है.

विज्ञापन

भारत vs वेस्टइंडीज ODI में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

रैंकखिलाड़ीमैचपारीविकेटसर्वश्रेष्ठ गेंदबाजीऔसतइकॉनमी
1कर्टनी वॉल्श (वेस्टइंडीज)3838444/1624.153.24
2रविंद्र जडेजा (भारत)3232445/3629.884.90
3कपिल देव (भारत)4242434/5428.883.62
4अनिल कुंबले (भारत)2625416/1223.734.36
5मोहम्मद शमी (भारत)1818374/1622.545.57
6विव रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज)3122366/4121.974.63

ये भी पढ़ें- मलेशिया के वीरनदीप सिंह ने रच दिया इतिहास, विराट कोहली और रोहित शर्मा के क्लब में हुए शामिल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ