Virender Sehwag Reaction IND vs SL: टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप में बड़ा धमाका किया। भारतीय टीम ने अपने सातवें मुकाबले में श्रीलंका को 302 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के बाद टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में क्वालिफाई कर लिया है। दुनियाभर के क्रिकेट फैंस भारतीय टीम की इस उपलब्धि पर बधाई दे रहे हैं। क्रिकेट के दिग्गज और पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी टीम को अनोखे अंदाज में बधाई दी।
लंका लग गई…श्रीलंका के लिए दफा 302
उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- लंका लग गई…श्रीलंका के लिए दफा 302…शुरुआत में विराट कोहली, गिल और अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की और फिर मोहम्मद शमी ने दिखाया कि वह किस क्लास के खिलाड़ी हैं। 14 WC मैचों में 45 विकेट और WC क्रिकेट में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज। भरत की शानदार जीत। सहवाग ने इसके साथ ही टि्वटर पर लिखा- भारत को आधिकारिक तौर पर सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए बधाई। बिना पसीना बहाए शानदार जीत। विराट, शुभमन, अय्यर, शमी, सिराज सभी सनसनीखेज। सहवाग का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।
क्या होती है दफा 302?
आईपीसी की धारा 302 को हत्या के लिए इस्तेमाल किया जाता है। सहवाग ने भारत की 302 रनों की जीत को दफा 302 से जोड़ा है। संभवतया वे कहना चाहते थे कि भारत ने इस मैच में श्रीलंका को नेस्तनाबूत कर दिया।
शमी-सिराज की घातक गेंदबाजी
टीम इंडिया की 302 रनों से रिकॉर्डतोड़ जीत में शुभमन गिल की 92, विराट कोहली की 88, श्रेयस अय्यर की 82 और रवींद्र जडेजा की 35 रनों की पारी खास रही। इसके बाद गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने घातक गेंदबाजी की। शमी-सिराज ने मिलकर श्रीलंका को 55 रनों पर ढेर कर दिया। मोहम्मद शमी ने 5 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट निकाले। मोहम्मद सिराज ने भी धमाकेदार बॉलिंग करते हुए 7 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
ये भी पढ़ें: IND Vs SL: क्या विकेट लेने के बाद सजदा करना चाहते थे मोहम्मद शमी? पाकिस्तानी फैंस को मिला मुंहतोड़ जवाब
संबंधित खबरें
पैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
17 mins agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
50 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines