हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Just Wow...केंद्रीय मंत्री के ट्वीट ने टीम इंडिया की जीत पर जीता दिल, सेमीफाइनल की दी बधाई

Team India Semifinal ODI World Cup 2023: टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में क्वालिफाई कर लिया है।

विज्ञापन
IND vs SL: Just Wow...Piyush Goyal congratulated team india for semi-finals

Team India Semifinal ODI World Cup 2023: सो ब्यूटीफुल, सो एलीगेंट, जस्ट लाइक अ वाओ…पिछले कुछ दिनों से ये डायलॉग हर सोशल मीडिया यूजर की जुबां पर छाया हुआ है। गुरुवार को जब टीम इंडिया ने श्रीलंका पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की तो ये वाओ मोमेंट रहा। टीम इंडिया ने इसी के साथ वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में क्वालिफाई कर लिया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने टीम की जीत पर अनोखे अंदाज में बधाई दी।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा- सो ब्यूटीफुल, सो एलीगेंट, जस्ट वाओ। उन्होंने मोहम्मद शमी, विराट कोहली और शुभमन गिल की फोटो शेयर की। पीयूष गोयल का ये ट्वीट क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। टीम इंडिया की इस शानदार जीत पर दुनियाभर से बधाइयां मिल रही हैं।

क्यों वायरल है ये ट्रेंड 

“जस्ट लुकिंग लाइक अ वाओ” मीम की शुरुआत जसमीन कौर नाम की महिला ने इंस्टाग्राम पर की थी। दरअसल, उन्होंने सलवार सूट बेचने का अनोखा तरीका अपनाते हुए ये डायलॉग बोला था। जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इसके बाद इस पर मीम्स बनने लगे। दीपिका पादुकोण और यशराज मुखाते ने भी उनके वीडियो शेयर किए थे।

विज्ञापन

सेमीफाइनल में एंट्री लेने वाली पहली टीम बनी 

मैच की बात करें तो टीम इंडिया की घातक गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई टीम 358 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 55 रन पर ढेर हो गई। इस तरह भारतीय टीम ने ये मुकाबला 302 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। ये वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की 7 मैचों में 7वीं जीत रही। टीम इंडिया अब तक अजेय है। वह वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सेमीफाइनल में एंट्री लेने वाली पहली टीम बन गई है। भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में 14 अंकों के साथ टॉप पर है।

यह भी पढ़ें- IND Vs SL: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 302 रन से दी मात

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola