IND vs SL: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी. इन मुकाबले की तैयारी के लिए फिलहाल दोनों ही टीमें जमकर अभ्यास कर रही है. इस टेस्ट मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के ऊपर ज्यादा दबाव रहने वाला है. ऐसे में टीम के स्टार खिलाड़ियों पर भी नजरें रहने वाली है. फिलहाल खराब फॉर्म से जूझ रहे ऋषभ पंत को पहले टेस्ट मैच में बड़ा स्कोर बनाना होगा. अगर वो ऐसा करने में सफल रहे, तो उनके नाम बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो जाएगा.
गॉल टेस्ट में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं ऋषभ पंत
अफगानिस्तान के खिलाफ जब टीम इंडिया ने पिछला टेस्ट मैच खेला था. उस समय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 81 रन बनाए थे. उस मुकाबले में वो शतक जड़ने से चूक गए थे. पंत अब श्रीलंका के खिलाफ भी इसी अंदाज में बल्लेबाजी करना चाहेंगे. अगर उन्होंने गॉल टेस्ट मैच में शतक जड़ दिया, तो श्रीलंका की सरजमीं पर सेंचुरी बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बनेंगे.
आज तक ये कारनामा किसी भी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने नहीं किया है. इससे पहले पंत ने भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज शतक जड़ा है. वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने सिर्फ भारत और पाकिस्तान में ही बतौर टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज शतक जड़ा था. जबकि ऋद्धिमान साहा ने भारत और वेस्टइंडीज में ये शतक जड़ा है.
ये भी पढ़ें: सीएसके कैंप का हिस्सा बनने के लिए चेन्नई पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, इस महीने लेने वाले हैं बड़े फैसले
दबाव में नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत
एक समय ऋषभ पंत टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर बन कर उभरे थे. हालांकि घरेलू मैदान पर जब वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फेल हुए, तो उनके ऊपर सवाल खड़े होने लगे थे. जिसके बाद आईपीएल 2026 में भी जब पंत फेल हुए तो उन्हें टेस्ट से भी बाहर करने की मांग उठने लगी. अफगानिस्तान के खिलाफ 81 रनों की पारी ने भी अभी तक उनको वो आत्मविश्वास नहीं दिया है. जिसके कारण ही वो दबाव में नजर आ रहे हैं. अगर उन्होंने श्रीलंका में भी कमाल की बल्लेबाजी की तो उनके सभी आलोचकों को करारा जवाब मिलेगा.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: इन 3 भारतीय खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू, लिस्ट में कश्मीर के गेंदबाज का भी नाम
संबंधित खबरें
बल्ले से चमके श्रेयस अय्यर, तूफानी शतक के दम पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoIND vs NZ: कैसे हुई 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, जानें इनसाइड स्टोरी
4 hrs agoभारत ने पहले T20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, अय्यर ने लगाया शतक
4 hrs agoभारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं स्मृति मंधाना
5 hrs agoIND A vs NZ A: मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी
5 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हो गए बुरी तरह से फेल
6 hrs agoBCCI ने शुरू की नए चीफ सेलेक्टर की तलाश, अजीत अगरकर का कार्यकाल हुआ खत्म
6 hrs agoनमन धीर की चमकी किस्मत, विंडीज के खिलाफ किया दो फॉर्मेट में डेब्यू
7 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को इसलिए नहीं मिलना चाहिए मौका, आकाश चोपड़ा ने बताई बड़ी वजह
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines