IND vs AFG: इन 3 भारतीय खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू, लिस्ट में कश्मीर के गेंदबाज का भी नाम

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में 3 युवा खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है.

Image Credit: X

Image Credit: X

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 11 अगस्त को कंफर्म कर दिया है कि भारत और अफगानिस्तान का आमना सामना सितंबर में होगा. पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को खेला जाना है. इसके अलावा तीसरा मुकाबला 17 सितंबर को होगा. तीनों ही मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज में भारतीय टीम के 3 युवा खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

इन 3 खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य और रासिख सलाम डार को मौका मिलने की उम्मीद है. इन खिलाड़ियों ने अभी तक भारत के लिए डेब्यू नहीं किया है. प्रभसिमरन सिंह को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया था. लेकिन ये खिलाड़ी प्लेइंग 11 में जगह नहीं बना सके. आईपीएल में ये खिलाड़ी लगातार शानदार खेल दिखा रहे हैं. इसके अलावा रासिख सलाम डार ने भी आईपीएल में खासा कमाल किया है. बीसीसीआई ने फिलहाल अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया है. लेकिन ऐसी पूरी उम्मीद है कि इन खिलाड़ियों को स्क्वाड का हिस्सा बनाया जा सकता है.

विज्ञापन

ऐसा रहा है इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन

26 साल के प्रभसिमरन सिंह ने आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 42.50 की औसत के साथ 510 रन बनाए थे. उन्होंने 6 अर्धशतक भी अपने नाम किए. वहीं, बाएं हाथ के बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने इस सीजन 13 आईपीएल मैचों में 364 रन बनाए थे. वहीं, रासिख ने इस सीजन आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन किया और 12 मैचों में 19 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. ऐसे में इन खिलाड़ियों को अफगानिस्तान के खिलाफ आजमाया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ