IND vs SA, Rohit Sharma Captaincy: भारतीय टीम का साउथ अफ्रीका दौरे के लिए गुरुवार को चयन हो गया था। इसके बाद टीम इंडिया के भविष्य, रोहित शर्मा की कप्तानी और टी20 वर्ल्ड कप के टीम कॉम्बिनेशन जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हो रही थी। इसी पर सुरेश रैना का एक इंटरव्यू सामने आया जिसमें न्यूज 24 स्पोर्ट्स के साथ उन्होंने बातचीत की। रेना ने टीम इंडिया के सेलेक्शन पर बयान दिया, साथ ही रोहित शर्मा की कप्तानी पर भी बयान दिया। इतना ही नहीं उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में भी उनके खेलने पर बयान दिया।
रोहित से अच्छा कोई कप्तान नहीं!
सुरेश रैना ने कहा कि,’रोहित शानदार प्लेयर है, उससे अच्छा कप्तान अभी है नहीं इंडिया के पास। उसे बिल्कुल टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेलना चाहिए। साथ ही नए लड़कों को चांस देना चाहिए। रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह हैं, इन सभी को आपको ट्राई करना होगा।’
यह भी पढ़ें:- IND vs SA: टीम इंडिया के चयन के बाद हुआ साफ, इन 5 भारतीय खिलाड़ियों के करियर पर लगा ब्रेक!
छठे गेंदबाज की कमी
सुरेश रैना ने आगे टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि, ‘टीम इंडिया को छठे गेंदबाज की समस्या से निपटना होगा। वर्ल्ड कप में विराट डाल रहे थे लेकिन आपको लगातार ऐसा करना होगा। श्रेयस अय्यर को स्पिन पर ध्यान देना होगा। अगर छठा गेंदबाज हुआ तो आपके पास एक्सट्रा बल्लेबाज खिलाने का फ्रीडम होगा।’
रिंकू सिंह पर क्या बोले रैना?
उन्होंने आगे कहा कि,’रिंकू सिंह एक अच्छा और मेहनती खिलाड़ी है। एक लेफ्टी की कमी है टीम इंडिया के पास। रिंकू सिंह नीचे आकर उस कमी को दूर कर सकते हैं। टीम इंडिया को फिनिशर के तौर पर जैसे खिलाड़ी की तलाश है वो रिंकू बन सकते हैं।’ आपको बता दें कि रिंकू सिंह ने आईपीएल में धमाल मचाने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में भी कमाल शुरू कर दिया है। उन्होंने चार टी20 इंटरनेशनल पारियों में ही कमाल का प्रदर्शन किया और टीम इंडिया को सुरेश रैना जैसे जिस बल्लेबाज की तलाश थी उसकी छवि उनके अंदर दिखी है।
यह भी पढ़ें:- सीरीज से पहले अचानक एक खिलाड़ी ने लिया संन्यास, शुरू होने से दो दिन पहले बदलना पड़ा स्क्वॉड
संबंधित खबरें
दोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
20 mins agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
1 hr agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
8 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
10 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
10 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
11 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
12 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines