IND vs SA: शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका से भिड़ने के लिए तैयार है. सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाना है. वहीं, दूसरे मैच की मेजबानी गुवाहाटी का बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम करेगा.
इस बीच, सीरीज के दूसरे टेस्ट मुकाबले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. दूसरे टेस्ट की टाइमिंग में बड़ा बदलाव हुआ है. पहले यह मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होना था. हालांकि, अब यह टेस्ट मैच नए समय पर खेला जाएगा.
बदल गई दूसरे टेस्ट की टाइमिंग
दूसरे टेस्ट मैच की टाइमिंग में अब बड़ा बदलाव कर दिया गया है. ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के मुताबिक, दूसरा टेस्ट तय समय से आधे घंटे पहले खेला जाएगा. यानी टेस्ट के पाचों दिन मैच सुबह 9 बजे से ही शुरू हो जाएगा. टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले मतलब 8 बजकर 30 मिनट पर उछलेगा. पहला सेशन का खेल 9 से 11 बजे तक चलेगा. इसके बाद लंच ब्रेक नहीं, बल्कि टी-ब्रेक लिया जाएगा.
20 मिनट ब्रेक के बाद दूसरे सेशन का खेल 11 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा, जो एक बजकर 20 मिनट तक चलेगा. दूसरे सेशन का खेल खत्म होने के बाद लंच ब्रेक लिया जाएगा, जो 40 मिनट का होगा. तीसरे सेशन का आगाज 2 बजे से शुरू होगा और स्टंप 4 बजे ही हो जाएगा. हालांकि, टाइमिंग में यह बदलाव क्यों किया जा रहा है इसकी वजह का खुलासा नहीं हो सका है.
ये भी पढ़ें: Ravindra Jadeja के लिए ऐतिहासिक बनेगी IND vs SA टेस्ट सीरीज! ऐसा करते ही कपिल देव संग जुड़ेगा नाम
प्रोटियाज टीम रही है हावी
टेस्ट क्रिकेट में अगर भारत और साउथ अफ्रीका के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात की जाए, तो यहां प्रोटियाज टीम का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 44 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें से 18 में जीत साउथ अफ्रीका के हाथ लगी है, जबकि 16 मैचों में मैदान टीम इंडिया ने मारा है.
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टेस्ट सीरीज साल 2019-20 में अपनी ही सरजमीं पर जीती थी. इसके बाद साल 2021 में अपनी धरती पर प्रोटियाज टीम ने भारत को धूल चटाई थी, तो 2023-24 में सीरीज का अंत 1-1 की बराबरी पर हुआ था. यानी कुल मिलाकर कहानी यह है कि टीम इंडिया के लिए साउथ अफ्रीका से टेस्ट क्रिकेट में पार पाना इतना आसान नहीं रहा है.
संबंधित खबरें
दोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
17 mins agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
1 hr agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
8 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
10 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
10 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
11 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
12 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines