IND vs SA Pitch Report: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का आगाज 30 नवंबर से होने जा रहा है. टीम इंडिया टेस्ट में मिली शर्मनाक हार का हिसाब एकदिवसीय सीरीज में चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली के आने से टीम का बैटिंग ऑर्डर काफी मजूबत दिखाई दे रहा है.
हालांकि, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की कमी टीम को खल सकती है. वहीं, गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की सेवाएं इस सीरीज में टीम को नहीं मिलने वाली हैं. दूसरी ओर, टेस्ट सीरीज जीतने के बाद प्रोटियाज टीम के हौसले बुलंद हैं और टीम अपनी धांसू फॉर्म को वनडे में भी जारी रखना चाहेगी.
कैसा खेलेगी रांची की पिच?
रांची की पिच आमतौर पर काफी धीमी रहती है. इस ग्राउंड पर बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है. हालांकि, स्पिन गेंदबाजों का यहां पर राज देखने को मिलता है और बॉल काफी टर्न होती है. घूमती गेंदें बल्लेबाजों की रांची में जमकर परीक्षा लेती हैं. यानी कुल मिलाकर इस मैदान पर आपको हाई-स्कोरिंग मुकाबला तो देखने को नहीं मिलने वाला है. इतना जरूर है कि बल्ले और गेंद के बीच जोरदार भिड़ंत जरूर देखने को मिल सकती है.
ये भी पढ़ें: ‘अरे भाई ई तो हमरा दोस्त है…’ रोहित शर्मा का ‘बिहारी बाबू’ वाला अंदाज वायरल, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
क्या कहते हैं आंकड़े?
रांची ने अभी तक कुल कुल 9 वनडे मैचों की मेजबानी की है. इसमें से 3 में जीत पहले बैटिंग करने वाली टीम के हाथ लगी है. वहीं, 5 मैचों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है. यानी टॉस जीतकर यहां पर पहले फील्डिंग करने का फैसला ज्यादा फायदेमंद साबित हुआ है.
पहली पारी का एवरेज स्कोर 235 रन रहा है, तो दूसरी इनिंग में औसतन स्कोर 189 रन है. ओस भी पहले वनडे मैच में अहम किरदार निभा सकती है. इस रिकॉर्ड को देखते हुए कप्तान राहुल रांची में यही उम्मीद करेंगे कि टॉस का सिक्का उनके पक्ष में उछले. राहुल का रिकॉर्ड बतौर वनडे कप्तान दमदार रहा है और उन्होंने टीम को 12 में से 8 मैचों में जीत दिलाई है.
संबंधित खबरें
उमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
2 mins agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
17 mins agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
51 mins agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
1 hr agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
1 hr agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
2 hrs agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
2 hrs ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines