हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: भारतीय बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के गेंदबाजों को कैसे धो डाला? करारी हार के बाद बाबर आजम ने किया खुलासा

विज्ञापन
Asia Cup 2023 IND vs PAK Babar Azam on Crushing Defeat

Babar Azam on Crushing Defeat IND vs PAK: भारतीय टीम ने सोमवार को एशिया कप सुपर-4 के मुकाबले में पाकिस्तान को रौंद डाला। टीम इंडिया ने कोलंबो में खेले गए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर पाकिस्तान के खिलाफ 228 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। रिजर्व डे में खेले गए इस मुकाबले में ये पाकिस्तान के खिलाफ इतिहास की सबसे बड़ी जीत रही। पाकिस्तान के बल्लेबाज 32 ओवर में महज 128 रन ही बना सके। इस तरह पाकिस्तान को इस मुकाबले में बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

भारत के सलामी बल्लेबाजों ने योजनाएं बना रखी थीं

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इस करारी हार के कारणों पर बात की। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि पाकिस्तान के पेस अटैक के सामने भारतीय बल्लेबाजों ने शुरू से ही अच्छी बैटिंग कैसे की। उन्होंने कहा- मौसम हमारे हाथ में नहीं था, लेकिन हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। भारत के सलामी बल्लेबाजों ने हमारे गेंदबाजों के लिए योजनाएं बना रखी थीं। उन्होंने अच्छी शुरुआत की। फिर केएल राहुल और विराट कोहली ने इसे आगे बढ़ाया और अच्छा स्कोर बनाया।

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने अच्छी गेंदबाजी की

इसके बाद बाबर ने भारतीय गेंदबाजों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा- भारतीय गेंदबाजी में पहले 10 ओवरों में दोनों तरफ स्विंग करते हुए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन हमारी बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। हां, हमने लगातार विकेट गंवाए और साझेदारियां नहीं बना सके। इस कारण हमें हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

बहरहाल, पाकिस्तान की इस हार के बाद उस पर एशिया कप से बाहर होने का खतरा बढ़ गया है। पाकिस्तान की टीम अब अगला और आखिरी मुकाबला 14 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ होगा। उसे इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। तब कहीं जाकर उसका फाइनल में खेलने का सपना पूरा हो सकेगा। हालांकि उसकी चुनौती कम नहीं है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola