Mohammad Rizwan Babar Azam Review IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच सोमवार को कोलंबो में खेले जा रहे एशिया कप सुपर-4 के मुकाबले में पाकिस्तान टीम की एक बार फिर फजीहत हो गई। रिजर्व डे से पहले मूल दिन से चले आ रहे कंफ्यूजन का नजारा एक बार फिर देखने को मिला। इस तरह पाकिस्तान ने बिना विकेट अपने दोनों रिव्यू गंवा दिए। पाकिस्तान ने अपना दूसरा रिव्यू विराट कोहली के लिए गंवाया। ये नजारा 28वें ओवर में देखने को मिला।
हल्की आवाज आने पर रिजवान ने की बड़ी अपील
नसीम शाह ने इस ओवर की पांचवीं गेंद डाली तो ये बॉल लेग स्टंप से बाहर होकर निकल गई। इस दौरान हल्की सी आवाज आई। जैसे ही बॉल रिजवान के हाथों में गई तो उन्होंने चिर परिचित अंदाज में हमेशा की तरह बड़ी अपील कर दी। इस बार बाबर आजम उनसे कंवेंस नजर आए और विराट कोहली जैसे बड़े विकेट को देखते हुए तुरंत रिव्यू ले लिया।
https://twitter.com/JohnyBravo183/status/1701197024249680032
पाकिस्तान के दोनों रिव्यू खराब
हालांकि जब बॉल ट्रैकिंग और अल्ट्राएज दिखाया गया तो उसमें नजर आया कि ये गेंद बल्ले को छूकर नहीं निकली है। इस तरह विराट आउट होने से बच गए और पाकिस्तान का दूसरा और आखिरी रिव्यू भी खराब हो गया। हालांकि अंपायर के डिसिजन के बाद विराट बाबर आजम से बातचीत भी करते नजर आए। इससे पहले रिजवान ने रोहित शर्मा के लिए भी इसी तरह का रिव्यू लिया था, लेकिन उसमें भी बॉल बल्ले को छूती नजर नहीं आई। इस तरह पाकिस्तान का पहला रिव्यू खराब हुआ था।
https://twitter.com/asmemesss/status/1701073985247863249
बहरहाल, इसके बाद विराट कोहली ने केएल राहुल के साथ मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और भारत के लिए बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
2 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
6 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
7 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines