हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: इस मैच के कई सकारात्मक पहलू...करारी हार के बाद कप्तान बाबर आजम ने दिया ये बयान

विज्ञापन
T20 World Cup 2022 IND vs PAK Babar Azam

नई दिल्ली: भारत पाकिस्तान के बीच टी 20 वर्ल्ड कप के सांसें रोक देने वाले मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। विराट कोहली ने आतिशी पारी खेलते हुए करोड़ों प्रशंसकों को दिवाली गिफ्ट देकर पटाखे फोड़ने पर मजबूर कर दिया। मैच का नतीजा आखिरी ओवर में निकला। भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी। कोहली की मेहनत रंग लाई और आखिरकार भारत ने इस मैच में शानदार जीत दर्ज कर ली। इस ओवर में नो बॉल पर अंपायर से बाबर आजम की लड़ाई भी हो गई।

अभी पढ़ें – IND vs PAK: ‘उल्टा है सीधा कर ले’…लाइव मैच में उल्टा झंडा लहरा रहा था पाकिस्तानी फैन, भारतीय फैंस ने कर दी किरकिरी, देखें VIDEO

यह टाइट मैच रहा

रोमांचक मुकाबले में हार के बाद बाबर ने कहा, यह एक टाइट मैच रहा। हमने अपनी गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत की। इसका श्रेय हार्दिक पांड्या और विराट कोहली को दिया जाना चाहिए। उन्होंने गति को बदल दिया और खेल को अच्छी तरह से फिनिश किया।

विज्ञापन

विराट कोहली की बल्लेबाजी को श्रेय

बाबर ने गेंदबाजी के बारे में कहा, नई गेंद के साथ यह आसान नहीं है, थोड़ा स्विंग के साथ गेंद सीम भी हो रही थी। हमारे पास एक मौका था, हमने सिर्फ लड़कों को खुद पर विश्वास करने के लिए कहा, लेकिन विराट कोहली की बल्लेबाजी ने इसे मुश्किल बना दिया।

अभी पढ़ें – India Team schedule: पहले PAK को कूटा अब इस टीम की बारी, जानिए भारत का अगला मैच किसके साथ और कब?

विज्ञापन

हमारे लिए ये सकारात्मक पहलू

बाबर ने आगे कहा, हमें एक विकेट की जरूरत थी, इसलिए हमने अपने मुख्य गेंदबाजों का उपयोग किया और नवाज को अंत तक रखा। इस मैच के बहुत सारे सकारात्मक पहलू भी हैं। इफ्तिखार ने जिस तरह से खेला, जिस तरह से शान ने खेला और पारी को समाप्त किया वह हमारे लिए अच्छा था।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola