Haris Rauf Bowled Shubman Gill IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार को श्रीलंका के पल्लेकेले में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया की हालत खराब नजर आ रही है। पहले बल्लेबाजी करने आई टीम इंडिया के बल्लेबाज पाकिस्तानी पेस अटैक के आगे बेबस नजर आए। पहले शाहीन अफरीदी ने रोहित, विराट का शिकार किया, फिर हारिस रऊफ ने श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल को पवेलियन लौटा दिया।
भारतीय बल्लेबाज शुभमन की हालत शुरू से ही खराब लग रही थी। हालांकि वे जैसे-तैसे पारी को आगे बढ़ा रहे थे। 31 गेंदों में 1 चौका ठोक 10 रन बनाकर खेल रहे शुभमन गिल के सामने हारिस रऊफ 15वां ओवर डालने आए। हारिस को गिल को कमजोरी पता लग चुकी थी।
https://twitter.com/dexiewrites/status/1697938232195907898
उन्होंने पहली गेंद इतनी 147 किलोमीटर प्रति घंटे (KPH) की रफ्तार से इतनी घातक डाली कि ये इनस्विंग होकर अंदर की ओर आई और गिल्लियां बिखेरते हुए बाहर निकल गई। जैसे ही गिल बोल्ड हुए वे बल्ला नीचे करके खड़े ही रह गए। हारिस की तूफानी गेंदबाजी के आगे गिल का बल्ला नहीं चला और वे इस बड़े मुकाबले में महज 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
https://twitter.com/PCT_Enjoyer/status/1697918093266403742
गिल इससे पहले नसीम शाह के खिलाफ भी संघर्ष करते नजर आए थे। नसीम शाह ने उनके खिलाफ घातक स्पैल डाला। जिसमें उनका बल्ला बामुश्किल चल सका। पाकिस्तान के खिलाफ उनका ये पहला मैच था। ऐसे में वे घातक पेस अटैक का सामना नहीं कर पाए। हालांकि गिल का करियर और फॉर्म अब तक बेहतर रहा है। उन्होंने वनडे के 27 मैचों में 62.47 के औसत से 1437 रन जड़े हैं। इसमें एक डबल सेंचुरी भी शामिल है। भारतीय फैंस को उनसे इस बड़े मैच में भी काफी उम्मीद थी, लेकिन उनकी बल्लेबाजी ने निराश कर दिया।
संबंधित खबरें
250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
13 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
2 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
3 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
11 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
11 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
12 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines