एशिया कप 2025 के तहत रविवार को दुबई में फाइनल मुकाबला हुआ। यह भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग चुनी। भारत की शानदार बालिंग से पाकिस्तान ने सभी विकेट खोकर महज 146 रन बना पाए थे। भारत ने 147 रनों का टारगेट पूरा कर मुकाबला जीत लिया। 5 विकेट से पाकिस्तान को हरा दिया। मुकाबला जीतते ही देशभर में जश्न का माहौल शुरू हो गया। राजधानी दिल्ली से लेकर रांची, लखनऊ, मुंबई समेत देशभर में जश्न मनाया गया।
बेंगलुरू में विराट कोहली को किया याद
भारत की जीत का जश्न बेंगलुरू में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों ने ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए। वहीं एक प्रशंसक ने कहा कि विराट कोहली, हमें आपकी याद आती है।
यह भी पढ़ें: Asia Cup 2025 में टीम इंडिया की जीत के बाद दुबई बन गया दिल्ली, सड़कों पर जश्न मनाने उतरे भारतीय फैंस का सैलाब
तिलक वर्मा की हुई तारीफ
मैच के बाद दुबई में फैंस के बीच जबरजस्त उत्साह देखने को मिला। भारत ने पाकिस्तान को हराकर #asiacup2025 जीता। जश्न ने दौरान एक भारतीय प्रशंसक ने कहा कि हमें आज हार्दिक पांड्या की कमी खली। तिलक वर्मा मैच विनर हैं। भारत पाकिस्तान को हर बार हरा सकता है। दूसरे फैंन ने कहा कि मैच बहुत मनोरंजक था। पूरा देश आज जश्न मना रहा है। हमें हमेशा से भरोसा था कि टीम इंडिया मैच जीतेगी।
यह भी पढ़ें: IND vs PAK Final: Operation Sindoor के बाद अब टीम इंडिया ने लगाया जीत का ‘तिलक’, दुबई में चमका वर्मा जी का लड़का
एमपी सीएम ने गरबा पंडाल में मनाया जश्न
पाकिस्तान पर हिंदुस्तान की जीत का जश्न मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में जश्न मनाया। सीएम इंदौर में मां कनकेश्वरी नवरात्रि उत्सव पांडाल में खेल प्रेमियों और श्रदालुओं के साथ मौजदू रहे। मुख्यमंत्री के आव्हान पर मोबाइल टॉर्च जलाकर इंदौर ने मनाया जीत का जश्न।
कानपुर में दागे पटाखे
भारत की जीत पर उत्तर प्रदेश के कानपुर में भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों ने एशिया कप 2025 जीतने पर खुशी में पटाखे फोड़े और नृत्य किया गया। फैंस ने रात में जमकर डांस किया। साथ ही दिवाली से पहले अतिशबाजी छुटाई। जश्न के दौरान एक फैंन ने कहा कि हर बार पाकिस्तान को ऐसे ही पटाक के मारेंगे। हिंदुस्तान जिंदाबाद।
संबंधित खबरें
क्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
37 mins agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
14 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines