ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 21वां मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच 22 अक्टूबर को धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम न्यूजीलैंड को चार विकेट से मात देने में कामयाब रही। टीम इंडिया को करीब 20 साल बाद वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत मिली है।
धर्मशाला में कैप्टन रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया था। मिले न्योते को स्वीकार करते हुए कीवी टीम 273 रन बनाने में कामयाब हुई थी। वहीं 274 रन के मिले लक्ष्य को भारतीय टीम ने दो ओवर शेष रहते छह विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया। मैच के दौरान किंग कोहली का जलवा रहा। उन्होंने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 95 रन की जुझारू अर्धशतकीय पारी खेली।
News 24 IND vs NZ Match Astrological Prediction
यह भी पढ़ें- IND Vs NZ: भारत ने 20 साल बाद न्यूजीलैंड को चटाई धूल, विराट कोहली और मोहम्मद शमी बने जीत के हीरो
अब बात करते हैं भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच की भविष्यवाणी को लेकर। न्यूज 24 ने मैच से पहले ही इस बात का प्रेडिक्शन कर दिया था। खास बात यह है कि प्रेडिक्शन में यह बताया गया था कि, दूसरी पारी में जब भारत खेलेगा तो वह अपने बल्लेबाजों के दम पर इस मैच को जीत लेगा। हुआ भी यही है। भारत न लक्ष्य का पीछा करते हुए सफलतापूर्व जीत हासिल कर ली है।
IND Vs NZ
भारत की अगली भिड़ंत इंग्लैंड के साथ:
वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम की अगली भिड़ंत इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 29 अक्टूबर को लखनऊ स्थित एकाना स्पोर्ट सिटी में खेला जाएगा। भारतीय टीम की मंशा रहेगी कि वह इस मुकाबले में भी जीत हासिल कर मजबूती के साथ एक कदम और सेमी फाइनल की तरफ बढ़ाए।
संबंधित खबरें
मुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
11 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
54 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines