हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: न्यूजीलैंड में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज 4 नवंबर से शुरू होने वाली है. सभी की नजरें कप्तान शुभमन गिल के प्रदर्शन पर होंगी. 2026 अभी तक उनके लिए बढ़िया रहा है. आइए आपको बताते हैं कि न्यूजीलैंड की धरती पर उनका रिकॉर्ड कैसा है.

विज्ञापन
शुभमन गिल का न्यूजीलैंड में रिकॉर्ड (Photo: ANI)

IND vs NZ: भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-2 से मात दी. पहले तीन मुकाबले भारतीय टीम ने जीते. वहीं अंतिम दो मैचों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की. अब टीम इंडिया की नजरें पांच मैचों की वनडे सीरीज पर टिकी हैं. पहले तीन मैचों की अगुवाई शुभमन गिल करेंगे. वहीं अंतिम दो मुकाबलों में श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे. सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली के ऊपर हैं. गिल के लिए वनडे में अभी तक 2026 बहुत तगड़ा रहा है. वो न्यूजीलैंड में महफिल लूट सकते हैं. हालांकि उनका रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की धरती पर कुछ खास नहीं रहा है.

न्यूजीलैंड में शुभमन गिल के आंकड़े

न्यूजीलैंड की धरती पर शुभमन गिल ने अब तक पांच वनडे मैच खेले हैं. वो सिर्फ 124 रन बना पाए हैं. उनका औसत 31.00 का रहा है. वहीं 77.02 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने बल्लेबाजी की है. उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है. न्यूजीलैंड में वो एक भी शतक अभी तक नहीं लगा पाए हैं. गिल के लिए न्यूजीलैंड बहुत खास भी है. वहीं पर गिल ने वनडे में डेब्यू किया था. 31 जनवरी 2019 को हैमिल्टन के सेडन पार्क में गिल ने अपने करियर का पहला वनडे मैच खेला था. गिल इस बार वहां पर अपने आंकड़े सही करने की पूरी कोशिश करेंगे. 2026 में उनके बहुत जल्द हजार रन भी पूरे होने वाले हैं. वो न्यूजीलैंड में ये उपलब्धि हासिल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत, तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हुए फिट

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ गिल का ओवरऑल रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ गिल का ओवरऑल रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है. उन्होंने 15 मैचों में 63.17 की औसत से 758 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 102.85 का रहा है. गिल ने अपने वनडे करियर का पहला दोहरा शतक न्यूजीलैंड के खिलाफ ही बनाया था. जनवरी 2023 में गिल ने हैदराबाद में 149 गेंदों में 208 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने ओवरऑल न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं. दूसरा शतक उनके बल्ले से इंदौर में निकला था.

अब तक कैसा रहा है शुभमन गिल का करियर?

शुभमन गिल 70 वनडे मैचों में 3713 रन बना चुके हैं. उनका औसत 64.02 का रहा है. वो 11 शतक और 20 अर्धशतक लगा चुके हैं. दो डबल सेंचुरी भी उनके नाम दर्ज हैं. गिल ने 43 टेस्ट मैचों में 3043 रन ठोके हैं. 11 शतक और 9 अर्धशतक वो मार चुके हैं. 269 उनका बेस्ट स्कोर रहा है. गिल का टी20 में रिकॉर्ड कुख खास नहीं है. वो 36 टी20 इंटरनेशनल मैचों में सिर्फ 869 रन ही बना पाए हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola