हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: हार्दिक पांड्या ने आग उगलती गेंद पर सेंटनर को मारा बोल्ड, हवा में उड़ गईं गिल्लियां, देखें वीडियो

विज्ञापन
IND vs NZ Hardik Pandya Mitchell Santner

नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच शनिवार को रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने गदर मचा दिया। पांड्या ने न सिर्फ अपनी गेंदबाजी, बल्कि शानदार फील्डिंग से भी महफिल लूट ली। उन्होंने इस मुकाबले में इतनी खतरनाक गेंदबाजी की कि न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के होश उड़ा डाले। पांड्या ने आठवें नंबर पर उतरे बल्लेबाज मिशेल सेंटनर को इस तरह बोल्ड मारा कि क्रिकेटप्रेमी दंग रह गए।

पांड्या ने उड़ा डालीं गिल्लियां

ये नजारा 31वें ओवर में देखने को मिला। न्यूजीलैंड के होश उड़ा रहे भारतीय गेंदबाजों की लय को बरकरार रखते हुए पांड्या ने इस ओवर की पहली ही गेंद पर सेंटनर को चारों खाने चित कर दिया। पांड्या ने हार्ड लैंथ पर गेंदबाजी की और जैसे ही बॉल ने टप्पा खाया सेंटनर पीछे हटे और पंच करने की कोशिश की, लेकिन बॉल बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुए स्टंप में जा घुसी। इस तरह पांड्या ने टीम इंडिया को बड़ा विकेट दिलाकर कीवी टीम की कमर तोड़ डाली। उन्होंने पहले 6 ओवरों में महज 16 रन देकर 2 विकेट चटकाए। खास बात यह है कि इसमें तीन मेडिन ओवर शामिल रहे।

और पढ़िए –IND vs NZ: इंदौर वनडे में ये खिलाड़ी कर सकते हैं आराम, प्लेइंग 11 में इन प्लेयर्स की एंट्री कराएंगे रोहित?

विज्ञापन

https://twitter.com/asmylemalhotra1/status/1616744623556423680

पांड्या ने तोड़ी अहम साझेदारी

छठा विकेट गिरने के बाद सेंटनर और ग्लेन फिलिप्स ने 47 रन की साझेदार पूरी कर ली थी। पांड्या ने न केवल इस साझेदारी को तोड़ा बल्कि टीम इंडिया को सातवीं सफलता भी दिला दी। पांड्या के बाद वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लेकर कीवी टीम की कमर तोड़ डाली। न्यूजीलैंड की टीम 34.3 ओवर में 108 रन बनाकर ढेर हो गई। कीवी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन ग्लेन फिलिप्स ने जड़े। उन्होंने 52 गेंदों में 36 रन बनाए।

विज्ञापन

और पढ़िए –Under 19 World Cup 2023: ‘बुलंदशहर की सनसनी’ पार्शवी चोपड़ा ने गुगली से उड़ा दिए होश, देखें वीडियो

हार्दिक पांड्या की तूफानी गेंद देखने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola