IND vs ENG: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन ही इंजर्ड हो गए। जिसके कारण मैच में अब ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। फॉर्म में चल रहे पंत की इंजरी से टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर भी बदल सकता है। मौजूदा सीरीज में नंबर 5 पर बल्लेबाजी कर रहे पंत का बल्लेबाजी करना भी थोड़ा संदेह के घेरे में है। ऐसे में सवाल उठता है कि उनकी जगह नंबर 5 पर बल्लेबाजी कौन करने वाला है?
ऋषभ पंत की फिटनेस पर आया अपडेट
लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत के फिटनेस का अपडेट देते हुए कहा, ‘ऋषभ पंत अपनी बाएं हाथ की इंडेक्स फिंगर में लगी चोट से अभी भी उबर रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नजर रख रही है। ध्रुव जुरेल दूसरे दिन विकेटकीपिंग जारी रखेंगे।’ इससे साफ हो गया है कि पंत फिलहाल पूरी तरह से फिट नहीं है। बल्लेबाजी के दौरान भी पंत को टीम बेहद संभाल कर प्रयोग करना चाहेगी। ऐसे में उन्हें निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है।
3 खिलाड़ी नंबर 5 पर खेलने की रेस में शामिल
अगर ऋषभ पंत को नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजा जाता तो उनकी जगह रवींद्र जडेजा खेल सकते हैं। जडेजा ने भी पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। जिसके कारण ही मौका आने पर जडेजा को प्रमोशन मिल सकता है। हालांकि कोच गौतम गंभीर के फेवरेट वाशिंगटन सुंदर भी नंबर 5 पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं। फिलहाल सुंदर नंबर 8 पर खेल रहे हैं। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी भी मौका मिलने पर नंबर 5 पर खेल सकते हैं। हालांकि देखना होगा कि कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर इस पर क्या फैसला करते हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: फिर विराट कोहली के खिलाफ गए गौतम गंभीर? BCCI के इस नियम का किया पुरजोर समर्थन
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
5 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
15 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
1 hr agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
2 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines