हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: क्या तीसरे मुकाबले के बाद खत्म हो जाएगा रोहित शर्मा का करियर? बनाना होगा बड़ा स्कोर 

IND vs ENG: टीम इंडिया ने अभी से ही आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी शुरू कर दी है. इंग्लैंड दौरे पर भी सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें टिकी हुई हैं. इस दौरान पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के करियर पर अब खतरा मंडरा रहा है. उन्हें तीसरे वनडे में बड़ा स्कोर बनाना होगा.

विज्ञापन
Pic Credit- AI Generated

IND vs ENG: जब से रोहित शर्मा के हाथों से वनडे फॉर्मेट की कप्तानी गई है, उसके बाद से ही उनके करियर पर संकट मंडरा रहा है. हर सीरीज उनके लिए आखिरी साबित हो सकती है. इंग्लैंड दौरे पर भी उनके ऊपर यही खतरा मंडरा रहा है. इंग्लिश टीम के खिलाफ पहले 2 मुकाबलों में हिटमैन बुरी तरह से फेल हो गए हैं. जिसके कारण ही अब इंग्लिश टीम के खिलाफ तीसरा मुकाबला हिटमैन के लिए करो या मरो वाला बन गया है. अगर वो फेल हुए, तो टीम से उनका पत्ता कट सकता है. 

रोहित शर्मा के करियर पर मंडरा रहा है खतरा! 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पहले मुकाबले में 21 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. जिसके बाद अब दूसरे मैच में हिटमैन 47 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हो गए हैं. पिछली 5 पारियों में हिटमैन ने सिर्फ 1 ही अर्धशतक जड़ा है. ऐसे में अगर वो तीसरे वनडे मैच में भी फेल हो गए, तो टीम इंडिया से उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. रोहित शर्मा की जगह लेने के लिए पहले से ही यशस्वी जायसवाल तैयार नजर आ रहे हैं. जायसवाल ने पिछली 3 वनडे पारियों में 2 धमाकेदार शतक जड़े हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट रोहित को बाहर करके उनकी जगह यशस्वी को खेलने का मौका दे सकती है. लंबे समय से टीम इंडिया टॉप आर्डर में बांए हाथ के बल्लेबाज की तलाश भी कर रही है. 

ये भी पढ़ें: संन्यास के बाद मैदान पर वापसी करेंगे बेन स्टोक्स, 3 साल बाद इस टीम के लिए खेलेंगे वनडे

विज्ञापन

मुश्किल में है टीम इंडिया 

दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया टॉस हार गई. जिसके बाद अब खबर लिखे जाने टीम इंडिया ने 43.3 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 233 रन बना लिए हैं. मौजूदा समय में जसप्रीत बुमराह 20 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा बिना खाता खोले उनका साथ दे रहे हैं. विराट कोहली ने 65 रन बनाए तो वहीं श्रेयस अय्यर ने 66 रनों की बेहद अहम पारी खेली. वहीं इंग्लिश टीम के लिए जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट हासिल किए हैं, तो वहीं साकिब महमूद और गस एटकिंसन ने 2-2 विकेट झटके हैं. 

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: फेल होने के बाद भी रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास, इस मामले में नंबर 1 पर पहुंचे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola