IND vs ENG: लगातार इंजरी का शिकार हो रहे तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर लगभग 4 सालों के बाद टेस्ट क्रिकेट में दोबारा खेलते हुए नजर आ रहे हैं। उनके कमबैक मैच में इंग्लिश टीम और फैंस को बड़ी उम्मीदें थी। पहले ओवर में ही जोफ्रा आर्चर ने विकेट हासिल करके अपनी वापसी को खास बना लिया। इसी के साथ उन्होंने एक मामले में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी पीछे छोड़ दिया है। इंग्लिश टीम को आर्चर से बड़ी उम्मीदें हैं।
कमबैक मुकाबले में दिखा जोफ्रा आर्चर का जलवा
लगभग 4 सालों के बाद टेस्ट क्रिकेट खेल रहे जोफ्रा आर्चर ने पहले ओवर में ही यशस्वी जायसवाल को पवेलियन भेज दिया। जायसवाल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, ऐसे में उनका विकेट मिलना इंग्लैंड के लिए बहुत अहम है। इस सीरीज में सिर्फ 2 गेंदबाजों ने ही 150 kmph की गेंद डाली है। जिसमें पहले गेंदबाज जोश टंग हैं, जबकि दूसरे गेंदबाज अब जोफ्रा आर्चर बन गए हैं। आर्चर का आज का दूसरा ओवर इस सीरीज में अब तक 145 किमी प्रति घंटे से अधिक की औसत गति से फेंका गया एकमात्र ओवर है। जोकि दिखाता है कि इंजरी के बाद भी आर्चर की स्पीड कम नहीं हुई है।
स्पीड में जसप्रीत बुमराह से भी आगे हैं जोफ्रा
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस सीरीज की अपनी 3 पारियों में 2 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया है। हालांकि स्पीड के मामले में वो पीछे ही रहे हैं। बुमराह इन 3 पारियों में एक बार भी 150 kmph की स्पीड से गेंदबाजी नहीं कर पाए हैं। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा भी इस मामले में पीछे ही रहे हैं। आर्चर की स्पीड से भारतीय बल्लेबाजों को संभल कर खेलना होगा। टीम इंडिया को इस मुकाबले में आगे निकलने के लिए पहली पारी में कम से कम 450 रन जोड़ने होंगे।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: फिर बदल गया मोहम्मद सिराज का सेलिब्रेशन, जानें नए अंदाज के पीछे का कारण
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
13 mins agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
55 mins agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
2 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
3 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
3 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines