IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, इंग्लिश सरजमीं पर महारिकॉर्ड बनाने के पहुंचे करीब

IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में जैमी स्मिथ का विकेट लेते ही जसप्रीत बुमराह ने बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ इंग्लिश सरजमीं पर बुमराह अब महारिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब पहुंच गए हैं।

Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah

IND vs ENG: टीम इंडिया के सुपरस्टार तेज गेंदबाज मैनचेस्टर टेस्ट मैच में बहुत ज्यादा प्रभावी नहीं नजर आ रहे हैं। जिसके बाद भी उन्होंने एक बड़ा विकेट अपने नाम कर लिया है। मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में जैमी स्मिथ का विकेट लेते ही बुमराह ने बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ इंग्लिश सरजमीं पर बुमराह अब महारिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। बुमराह इस मुकाबले में ही इतिहास रच सकते हैं।

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह ने किया बड़ा कारनामा 

ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में खबर लिखे जाने तक जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ 1 विकेट ही अपने नाम किया है। इसी के साथ इंग्लिश सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में बुमराह के 50 विकेट हो गए हैं। बुमराह मात्र दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में 50 टेस्ट विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में नंबर पर ईशांत शर्मा नजर आ रहे हैं। जिन्होंने 51 विकेट झटके हैं। इस मुकाबले में 2 विकेट और लेते ही बुमराह ये महारिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। इंग्लिश टीम ने हालांकि मैनचेस्टर टेस्ट मैच में कमाल की बल्लेबाजी की है। जिसके कारण ही टीम इंडिया मुश्किल में नजर आ रही है।

विज्ञापन

पहले 2 टेस्ट में गेंद के साथ चमके थे बुमराह 

मैनचेस्टर टेस्ट में भले ही बुमराह प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं, लेकिन इससे पहले खेले 2 मुकाबलों में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया था। बुमराह ने पहले 2 टेस्ट मैच में कुल 12 विकेट अपने नाम किए थे। इस मैच में भी बुमराह को अच्छी शुरुआत मिली थी, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें अन्य गेंदबाजों का साथ नहीं मिला। जिसके कारण ही पूरे मुकाबले में भारतीय गेंदबाजी फेल नजर आई है। टीम इंडिया के 358 रनों के जवाब में इंग्लिश टीम खबर लिखे तक 7 विकेट के नुकसान पर 540 रन बना चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ