IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में युवा कप्तान शुभमन गिल ने बल्ले से धमाल मचाया है। हालांकि लॉर्ड्स टेस्ट मैच की पहली पारी में गिल बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं हो सके। जिसके कारण ही टीम इंडिया दूसरे दिन के अंत में मुश्किल स्थिति में नजर आई। कप्तान गिल बर्मिंघम टेस्ट मैच की तरह तीसरे टेस्ट मैच में भी जिम्मेदारी उठाना चाहते हैं। जिसके कारण ही उन्होंने आउट होने के बाद भी तीसरे दिन जमकर मेहनत की है। जिसको देखकर फैंस हैरान रह गए हैं।
शुभमन गिल ने नेट्स में बिताया समय
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में अब तक शुभमन गिल ने 3 टेस्ट मैचों की 5 पारियों में 120.20 की शानदार औसत से 601 रन बनाए हैं। इस दौरान गिल ने 2 शतक और 1 दोहरा शतक भी जड़ा है। लॉर्ड्स टेस्ट मैच की पहली पारी में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटने के बाद गिल अपनी प्रदर्शन से खुश नहीं थे। जिसके कारण ही तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले गिल ने नेट्स में जमकर मेहनत की है। जिससे वो दूसरे पारी में बड़ा स्कोर कर सके। भारतीय कप्तान को इतनी मेहनत करते देख फैंस बेहद हैरान रह गए हैं। गिल ने केएल राहुल और ऋषभ पंत के साथ भी अभ्यास किया।
पंत-राहुल ने संभाली भारतीय टीम
लॉर्ड्स टेस्ट मैच में सिर्फ 107 रनों के स्कोर पर ही टीम इंडिया ने तीसरा विकेट गंवा दिया था। जिसके कारण ही टीम मुश्किल में नजर आ रही थी। उस समय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के साथ मिलकर जिम्मेदारी उठाई। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 196 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऋषभ पंत 45 रन तो वहीं केएल राहुल 76 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लिश टीम फिलहाल इन दोनों बल्लेबाजों से परेशान नजर आ रही है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: सेना देशों में है ऋषभ पंत का जलवा, सिर्फ इस देश में स्टार बल्लेबाज को करना होगा कमाल
संबंधित खबरें
LIVE: भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच आज, रांची में होगी भिडंत
26 mins agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
31 mins agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
1 hr agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
1 hr ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
1 hr agoAUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज
2 hrs agoऋतुराज की खुली पोल, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे वनडे में भी रहे फ्लॉप
2 hrs ago33 गेंदों पर 0 रन... ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
2 hrs agoचोट की मार झेल रही टीम इंडिया, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, हुए खुलासे
3 hrs agoसंजू हो रहे फ्लॉप, फिर भी वैभव को नहीं मिलेगा मौका? आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines