IND vs ENG: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है. आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक अंदाज में सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी 2 मैचों के बाद 0-1 से पीछे चल रही है. ऐसे में हेड कोच गौतम गंभीर बहुत ज्यादा दबाव में नजर आ रहे हैं. इस बीच रिपोर्ट्स आ रही है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के दौरान टीम इंडिया का हेड कोच बदल सकता है. स्टार खिलाड़ी को नया हेड कोच बनाया जा सकता है.
टीम इंडिया का बदल सकता है हेड कोच
स्पोर्टस्टार की नई रिपोर्ट्स की मुताबिक जिम्बाब्वे दौरे पर गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच नहीं रहने वाले हैं. उनकी जगह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच की भूमिका निभा सकते हैं. वहीं उनके साथ गेंदबाजी कोच के रोल में सुनील जोशी नजर आ सकते हैं. वहीं बल्लेबाजी कोच की भूमिका ऋषिकेश कानिटकर को मिल सकती है. सिर्फ जिम्बाब्वे दौरे पर ही नहीं ये कोचिंग स्टाफ एशियन गेम्स 2026 में भी टीम इंडिया के साथ काम कर सकता है. आपको बता दें कि पहले भी वीवीएस लक्ष्मण कई बार टीम इंडिया के कार्यवाहक हेड कोच की भूमिका निभा चुके हैं. राहुल द्रविड़ के कोचिंग करियर के दौरान भी जब भी टीम इंडिया की 2 अलग टीमें खेलती थी, उस समय एक टीम की जिम्मेदारी वीवीएस लक्ष्मण को ही मिलती थी.
ये भी पढ़ें: क्या खत्म हो गया संजू सैमसन का इंटरनेशनल करियर? BCCI ने इस वजह से किया बाहर
क्या खत्म हो गया गौतम गंभीर का कोचिंग करियर?
इन रिपोर्ट्स के बाद सभी का सवाल है कि क्या गौतम गंभीर का कोचिंग करियर खत्म हो गया है, तो इसका जवाब है नहीं… दरअसल टीम इंडिया बैक टू बैक सीरीज खेल रही है. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू कर देगी. ऐसे में गौतम गंभीर अपना फोकस बड़ी सीरीज पर ही रखते हुए नजर आएंगे. गौतम गंभीर 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया के हेड कोच की भूमिका में नजर आने वाले हैं.
ये भी पढ़ें: ZIM vs IND: इन 4 खिलाड़ियों को पहली बार टीम इंडिया में मिला मौका, जिम्बाब्वे दौरे पर मिलेगा धमाल मचाने का मौका
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
6 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
8 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
10 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
11 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines