हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: जज्बे का दूसरा नाम हैं DSP सिराज, इंग्लैंड में ऐसे बने टीम इंडिया के सरताज

मोहम्मद सिराज टीम इंडिया के सिर का ताज बन गए हैं। पहले ऑस्ट्रेलिया और अब इंग्लैंड में उन्होंने कमाल कर दिया। इंग्लैंड में सीरीज ड्रॉ कराने में सिराज का काफी बड़ा किरदार रहा। उन्होंने कुल 23 विकेट झटके।

विज्ञापन
मोहम्मद सिराज का धमाकेदार प्रदर्शन

IND vs ENG, 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का अंत हो गया है। टीम इंडिया ने 2-2 की बराबरी के साथ श्रृंखला का समापन किया। इस श्रृंखला में गेंद से सिराज का प्रदर्शन तारीफ के लायक रहा। वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने कुल 23 विकेट अपने नाम किए। सिराज ने सिर्फ इंग्लैंड के खिलाफ ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। वो भारतीय टीम के लिए जज्बे का दूसरा नाम बन चुके हैं।

DSP सिराज बने टीम इंडिया का सरताज

टीम इंडिया के लिए मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में सिराज ने गेंदबाजी का दम दिखाया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच खेले और कुल 157.1 ओवरों की गेंदबाजी की। इसी बीच वो 20 विकेट अपने नाम करने में सफल हुए थे। उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन 98 पर 4 विकेट रहा। सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दम दिखाकर खुद को टीम इंडिया के सबसे महत्वपूर्ण गेंदबाजों में से एक साबित कर दिया।

इंग्लैंड के खिलाफ जज्बे का दूसरा नाम बनाए मोहम्मद सिराज

जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में सिर्फ 3 ही मैच खेले। श्रृंखला की शुरुआत से पहले ही इस बात का ऐलान हो गया था। ऐसे में मोहम्मद सिराज के कंधों पर काफी बड़ी जिम्मेदारी थी और उन्होंने निराश नहीं किया। सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ सभी 5 मैच खेले और कोई ब्रेक नहीं लिया। उन्होंने श्रृंखला में कुल 185.3 ओवर फेंके और लंबे-लंबे स्पेल डाले और 23 विकेट झटके। इसी बीच उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन 70 रन खर्च करके 6 विकेट था। वो इस श्रृंखला में सबसे ज्यादा मैडन ओवर फेंकने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। कुल मिलाकर उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर और एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 342.4 ओवर फेंके और 43 विकेट हासिल किए।

विज्ञापन

5वें टेस्ट में मियां भाई ने आखिरी विकेट लेकर टीम इंडिया की दिलाई जीत

भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी ओवल टेस्ट काफी करीब तक गया। इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रन चाहिए थे। 367 रन पर इंग्लैंड था और उन्हें जीत के लिए 7 रन की जरूरत थी, वहीं भारत को जीत के लिए एक विकेट चाहिए था। मोहम्मद सिराज गेंदबाजी कर रहे थे और उन्होंने एटकिंसन का विकेट लिया। इसी के साथ भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: हारकर भी दिल जीत गए क्रिस वोक्स, टीम की लाज बचाने के लिए टूटे हाथ के साथ की बल्लेबाजी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola