IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट के पहले 4 दिन इंग्लिश टीम मुकाबले में बहुत आगे नजर आ रही थी। टीम इंडिया हार के बेहद करीब तक पहुंच गई थी। उस समय भारतीय बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी अपने ऊपर ली और शानदार प्रदर्शन किया। जिसके बाद आखिरी दिन के फाइनल सेशन में ऐसा समय भी आया जब बेन स्टोक्स ने मुकाबला जल्दी डॉ करने का ऑफर दिया। जिसे उस समय बल्लेबाजी कर रहे रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने ठुकरा दिया। इसका कारण भी अब सामने आ गया है।
जडेजा-सुंदर ने ठुकराया बेन स्टोक्स का ऑफर
ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। भारतीय टीम ने जिसके बाद 358 रन बनाए। इंग्लिश टीम ने जवाब में 669 रन जड़ दिए। जिसके कारण इंग्लैंड के पास पहली पारी में 311 रनों की लीड हासिल हुई। जवाब में टीम इंडिया जीरो के स्कोर पर पहले ही ओवर में 2 विकेट गंवा चुकी थी।
साई सुदर्शन और यशस्वी जायसवाल अपना खाता भी नहीं खोल सके। जिसके बाद केएल राहुल ने 90 रनों की पारी खेली, तो वहीं उनका साथ देते हुए कप्तान शुभमन गिल ने 103 रन बनाए। जिसके बाद रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने अच्छी बल्लेबाजी की। जिसको देखकर बेन स्टोक्स ने मुकाबला 1 घंटे पहले ही ड्रॉ पर खत्म करने का ऑफर दिया। हालांकि रवींद्र जडेजा ने इससे साफ इनकार कर दिया। जिसमें उन्हें वाशिंगटन सुंदर का भी साथ मिला।
इनकार करने का कारण आया सामने
जब बेन स्टोक्स ने ड्रॉ करने का ऑफर दिया। उस समय रवींद्र जडेजा 89 रनों पर खेल रहे थे। वहीं वाशिंगटन सुंदर भी 80 रनों पर नाबाद थे। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों ने शतक बनाने का फैसला किया। अंत में रवींद्र जडेजा ने नाबाद 107 रन बनाए और टेस्ट क्रिकेट में अपना 5वां शतक जड़ा। वहीं वाशिंगटन सुंदर ने भी नाबाद 101 रनों की पारी खेली। इसी के साथ सुंदर ने भी अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा। इतने बड़े रिकॉर्ड के करीब होकर वो क्यों भला शतक बनाने से इनकार करते, अंत में भी मुकाबला ड्रॉ पर ही खत्म हुआ।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: टीम से बाहर होने के बाद बुरा फंसे नीतीश कुमार रेड्डी, चोटिल होने के बाद अब हुआ केस दर्ज
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
9 mins agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
31 mins agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
42 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
1 hr agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
1 hr ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
2 hrs agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines