Live Updates
चौथे दिन का खेल खत्म हुआ
374 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 76.2 ओवर के बाद 339/6 रन बना लिए हैं। भारत को जीत के लिए 4 विकेट की जरूरत है, जबकि इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन बनाने हैं। जेमी स्मिथ 17 गेंदों में 2 और जेमी ओर्वरटन 8 गेंदों में खाता नहीं खोल पाए हैं।
खराब रौशनी की वजह से खेल रुका
खराब रौशनी की वजह से अंपायर ने खेल को रोकने का फैसला किया है। 76.2 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 339/6 है। भारत को जीत के लिए 4 विकेट चाहिए, जबकि इंग्लैंड को 35 रनों की जरूरत है।
जो रूट हुए आउट
जो रूट के रूप में इंग्लैंड को छठा झटका लगा है। उन्होंने 152 गेंदों में 105 रनों की पारी खेली। 73.4 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 338/6 है।
जैकब बेथेल क्लीन बोल्ड
प्रसिद्ध कृष्णा ने जैकब बेथेल को क्लीन बोल्ड कर दिया है। बेथेले 5 रन बनाकर चलते बने हैं। भारतीय गेंदबाज प्रयास तो बहुत कर रहे हैं, लेकिन इस मैच में वापसी करना अब लगभग नामुमकिन सा लग रहा है। हालांकि, क्रिकेट में चमत्कार तो होते ही रहते हैं।
रूट का शतक पूरा
जो रूट ने अपना शतक पूरा कर लिया है। इंग्लैंड अब जीत के बेहद करीब है। रूट के बल्ले से निकली एक और कमाल की पारी।
जीत की दहलीज पर इंग्लैंड
इंग्लैंड की टीम अब जीत की दहलीज पर खड़ी है। टी-ब्रेक तक इंग्लिश टीम के स्कोर बोर्ड पर 317 रन लग चुके हैं और सिर्फ 4 विकेट गिरे हैं। अब जीत इंग्लैंड से सिर्फ 57 रन दूर है।
ब्रूक चले पवेलियन
हैरी ब्रूक की पारी का अंत आकाशदीप ने कर दिया है। ब्रूक 111 रन बनाकर चलते बने हैं। इंग्लैंड ने अपना चौथा विकेट 301 के स्कोर पर गंवाया है।
ब्रूक का शतक पूरा
हैरी ब्रूक ने 91 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है। ब्रूक ने इस मैच को पूरी तरह से अब एकतरफा कर डाला है। जीत टीम इंडिया के हाथ से फिसल रही है।
ओवल में फिसल रही जीत
भारत के हाथ से जीत फिसल रही है। इंग्लैंड को अब महज 95 रन चाहिए और 7 विकेट बचे हुए हैं। हैरी ब्रूक 94 और जो रूट 78 रन बनाकर खेल रहे हैं। 173 रनों की साझेदारी हो चुकी है। अब भारतीय गेंदबाजों को कोई चमत्कार करना होगा।
ओवल में फिसल रही जीत
इंग्लैंड ने अब 250 रनों का आंकड़ा छू लिया है। हैरी ब्रूक शतक के करीब हैं और 84 रन बना चुके हैं। वहीं, रूट भी 60 पर पहुंच गए हैं। जीत के लिए अब 123 रन और इंग्लैंड को चाहिए। भारत को लगातार दो से तीन विकेट निकालने होंगे।
रूट का अर्धशतक पूरा
ओवल में जो रूट के बल्ले से एक और कमाल की पारी निकली है। रूट ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। मैच अब भारत के हाथ से फिसल रहा है। हैरी ब्रूक और रूट का विकेट जल्द से जल्द टीम इंडिया को लेना होगा वरना सीरीज में बराबरी का सपना सपना ही रह जाएगा।
ब्रूक ने ठोका अर्धशतक
39 गेंदों में हैरी ब्रूक ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनके अलावा जो रूट 32 गेंदों में 31 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारतीय टीम के गेंदबाज ये जोड़ी तोड़ने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं।
लंच के बाद शुरू हुआ खेल
लंच के बाद खेल शुरू हो गया है। 39.3 ओवर के बाद इंग्लैंड 180/3 रन बना चुकी है। हैरी ब्रूक 49 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
लंच ब्रेक तक इंग्लैंड 164/3
लंच ब्रेक तक इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 164 रन लगा दिए हैं। दिन के पहले सेशन की शुरुआत टीम इंडिया ने जबरदस्त अंदाज में की थी, लेकिन हैरी ब्रूक की ताबड़तोड़ पारी ने इंग्लैंड की वापसी कराई है। ब्रूक 38 और जो रूट 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
अर्धशतकीय साझेदारी पूरी
हैरी ब्रूक और जो रूट के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। हैरी ब्रूक ताबड़तोड़ अंदाज में अब बल्लेबाजी कर रहे हैं। स्कोर बोर्ड पर 160 रन लग चुके हैं। रूट भी 21 रन बनाकर क्रीज पर सेट हो गए हैं।
यह क्या किया सिराज!
सिराज ने बड़ा मौका गंवा दिया है। हैरी ब्रूक ने हवा में शॉट खेला और गेंद सीधा सिराज के हाथों में गई, लेकिन कैच लेने के बाद सिराज बाउंड्री लाइन के अंदर पहुंच गए और वह अपना बैलेंस संभाल नहीं सके। यह जीवनदान टीम इंडिया को महंगा पड़ सकता है।
ओली पोप आउट
इंग्लैंड अब मुश्किल में फंसती हुई दिखाई दे रही है। मियां भाई ने कप्तान साहब को 27 रन के स्कोर पर चलता कर दिया है। ओली पोप का विकेट इस समय काफी बड़ा है, क्योंकि वह क्रीज पर सेट दिख रहे थे।
इंग्लैंड ने पार किया 100 रनों का आंकड़ा
इंग्लैंड ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, जीत तो अभी बहुत दूर है। मगर टीम के लिहाज से अच्छी बात यह है कि कप्तान ओली पोप अब क्रीज पर सेट दिख रहे हैं। भारतीय गेंदबाजों को पोप और जो रूट को जल्द से जल्द पवेलियन भेजना होगा।
डकेट चले पवेलियन
बेन डकेट की 54 रनों की पारी का अंत प्रसिद्ध कृष्णा ने कर दिया है। इंग्लैंड ने अपना दूसरा झटका गंवा दिया है। स्कोर बोर्ड पर 82 रन लगे हैं। बड़ी मछली टीम इंडिया ने जाल में फंसा ली है।
डकेट का अर्धशतक पूरा
बेन डकेट का अर्धशतक पूरा हो गया है। डकेट का क्रीज पर खड़े रहना अभी इंग्लैंड के लिए काफी जरूरी है। इंग्लैंड के स्कोर बोर्ड पर 81 रन लग चुके हैं।
डकेट का लंबा खेलना जरूरी
इंग्लैंड की जीत और भारत की हार इस पर निर्भर करेगी कि बेन डकेट कितना लंबा खेलेंगे। डकेट अभी 38 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। ओली पोप को भी यहां से एक बड़ी पारी खेलनी होगी।
चौथे दिन का खेल शुरू
चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है। बेन डकेट और ओली पोप की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है। पहले सेशन में सिराज और आकाशदीप से टीम इंडिया को काफी उम्मीदें होंगी।
इंग्लैंड ने चल दी है चाल
इंग्लैंड ने चौथे दिन का खेल शुरू होने से पहले हेवी रोलर चलवाया है, जिसका असर 45 से 60 मिनट तक रहेगा। यानी इस बीच पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत ही शानदार रहेगी और इसका फायदा इंग्लैंड जरूर उठाना चाहेगा।
ओवल में इंग्लैंड को चमत्कार की दरकार
ओवल टेस्ट में जीत के लिए इंग्लैंड को चमत्कार करना होगा। इस मैदान पर चौथी इनिंग में हाईएस्ट चेज 263 रनों का रहा है। यानी अपनी ही धरती पर अंग्रेजों को इतिहास पलटना होगा।
बारिश बिगाड़ सकती है खेल
टेस्ट के चौथे दिन बारिश होने के चांस 40 से 50 प्रतिशत हैं। यानी मैच के बीच में लगातार इंद्र देव खलल डालते रहेंगे। हालांकि, आज के बाद भी टीम इंडिया के पास एक और दिन होगा।
रोमांचक मोड़ पर ओवल टेस्ट
ओवल टेस्ट और सीरीज रोमांचक मोड़ पर खड़ी हुई है। भारत ने जीत के लिए इंग्लैंड के सामने 374 रनों का लक्ष्य रखा है। इंग्लैंड ने एक विकेट गंवाकर 50 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं। टीम इंडिया को सीरीज 2-2 से बराबर करने के लिए 9 विकेट की दरकार है, तो इंग्लैंड के बल्लेबाजों को जीत के लिए दमखम दिखाना होगा।
IND vs ENG 5th Test Day 4 LIVE: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। भारत ने इंग्लैंड को 374 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 76.2 ओवर के बाद 339/6 रन बना लिए हैं। जेमी स्मिथ 17 गेंदों में 2 और जेमी अर्वरटन 8 गेंदों में खाता नहीं खोल पाए हैं।
चौथे दिन की हाइलाइट्स नीचे देखें
संबंधित खबरें
मुकेश चौधरी ने 5 विकेट हॉल लेकर मचाया धमाल, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
16 mins agoयुजवेंद्र चहल ने रेड बॉल क्रिकेट से लिया संन्यास, वर्ल्ड कप 2027 से पहले किया बड़ा फैसला
2 hrs agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया या जारी रहेगा नो हैंडशेक? जानें क्या कहते हैं IOC के नियम
2 hrs agoAsian Games 2026: कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK फाइनल मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स
3 hrs agoIND vs WI Live Streaming: फ्री में भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच कैसे देख सकते हैं? ये रहा आसान तरीका
3 hrs agoIND vs PAK: एक या 2 नहीं… ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए पूरा गणित
4 hrs agoन्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
5 hrs agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
6 hrs agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
6 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines