हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN: आखिरी ओवर में अश्विन का तूफान, छक्का देख कोहली हुए क्रेजी, देखें वीडियो

विज्ञापन
IND vs BAN ravichandran ashwin virat kohli

नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए टी 20 वर्ल्ड कप के 35वें मुकाबले में विराट कोहली, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव और रविचंद्रन अश्विन का तूफान देखने को मिला। अक्षर पटेल के आउट होने के बाद मैदान पर आए अश्विन ने आखिरी ओवर में तबाही मचाते हुए ताबड़तोड़ रन ठोक डाले।

उन्होंने आखिरी ओवर में शोरिफुल इस्लाम की दूसरी गेंद पर पुल शॉट लगाकर स्क्वेयर लेग के ऊपर से ऐसा छक्का ठोका कि विराट कोहली क्रेजी हो गए। अश्विन का तूफान देख कोहली ने मैदान पर दौड़ लगा दी। वह बल्ला लहराते हुए दौड़ने लगे, मानो कह रहे हों कि आज अश्विन भी रन मारेगा। विराट कोहली की ओर से मोटिवेशन पाकर अश्विन ने अगली ही गेंद पर रूम बनाकर शॉट खेला और करारा चौका कूट डाला।

अभी पढ़ें – ICC T20 Ranking: टी 20 के नंबर वन बल्लेबाज बने सूर्यकुमार यादव, रिजवान को रौंदा

विज्ञापन

 

https://twitter.com/imGSM45/status/1587747198040539137

https://twitter.com/shreyshah612/status/1587743227242631169

विज्ञापन

https://twitter.com/ffsdiv/status/1587743239838502914

आखिरी ओवर में अश्विन की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत इस ओवर में न सिर्फ 14 रन आए, बल्कि टीम इंडिया का स्कोर 20 ओवर में 184 रन पहुंच गया। अश्विन ने 6 गेंदों में एक चौका और एक छक्का ठोक नाबाद 13 रन बनाए।

विज्ञापन

केएल-कोहली का तूफान

टीम इंडिया की शुरुआत धीमी रही। कप्तान रोहित शर्मा 8 गेंदों में महज 2 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद केएल राहुल और विराट कोहली ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए रनों की बरसात कर दी। केएल राहुल ने 32 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के ठोक शानदार फिफ्टी ठोकी। उन्होंने 50 रन बनाए। वहीं किंग कोहली ने 44 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्का ठोक नाबाद 64 रन जड़े। सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों में 4 चौके जमाकर 30 रन बनाए।

अभी पढ़ें – IND vs BAN: केएल राहुल के थ्रो ने बदल दिया मैच, एक हाथ से पिकअप कर 34 मीटर दूर से तीर की तरह विकेट को भेदा, देखें वीडियो

विज्ञापन

 

बांग्लादेश के गेंदबाजों को जमकर कूटा

टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने बांग्लादेश के गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर डाली। हसन महमूद महंगे साबित हुए उन्होंने 4 ओवर में 47 रन लुटाए लेकिन 3 विकेट भी चटकाए। कप्तान शाकिब अल हसन ने अच्छी गेंदबाजी की, उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट निकाले। इनके अलावा कोई भी गेंदबाज कुछ खास नहीं कर सका। शोरिफुल इस्लाम ने 4 ओवर में 57 रन लुटाए उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola