IND vs BAN: केएल राहुल के थ्रो ने बदल दिया मैच, एक हाथ से पिकअप कर 34 मीटर दूर से तीर की तरह विकेट को भेदा, देखें वीडियो

kl (1)

नई दिल्ली: एडिलेड में बारिश रुकने के बाद मैच फिर से शुरू हो गई है। पहले ही ओवर में भारत ने विकेट ले लिया है। लिटन दास आउट हो गए हैं। केएल राहुल की हिट ने लिटन दास को रनआउट किया। बारिश आने से पहले लिटन दास ही 27 बॉल में 60 रनों की तूफानी पारी खेल रहे थे, उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल का कमाल थ्रो

केएल राहुल ने 34 मीटर की दूरी से विकेट को भेद दिया। लिटन दास ने आन साइड में खेलकर दो रन लेना चाहा, लेकिन केएल राहुल ने तेजी से गेंद पर झपट्टा मारा और एक हाथ से गेंद को पिकअप किया और डायरेक्ट हिट मार दिया।लिटन दास के आउट होते ही मैच का रुख बदल गया। मैच में भारत ने पकड़ बना लिया है।

विज्ञापन

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन बनाए हैं। टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के बल्ले से आए, उन्होंने 44 बॉल में 64 रन की पारी खेली। वहीं, केएल राहुल ने भी फॉर्म में वापसी करते हुए 32 बॉल में 50 रन बनाए।

विज्ञापन

विराट कोहली का धमाकेदार फॉर्म

बता दें कि इस टूर्नामेंट में विराट कोहली धमाकेदार फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ 82 रनों की पारी खेली थी। इस पारी की बदौलत ही भारतीय टीम ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी। वहीं नीदरलैंड के खिलाफ भी उन्होंने 62 रन बनाए थे और टीम को एक सम्मानजनक टोटल की ओर ले गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ