टीम इंडिया के गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए चौथे टी-20 में टीम को 48 रनों से बड़ी जीत दिला दी है. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है.
IND vs AUS 4th T20I Live Cricket Score and Updates: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में 48 रनों से हराया. भारतीय टीम से मिले 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम सिर्फ 119 रन बनाकर ढेर हो गई. टीम की तरफ से कप्तान मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 30 रन बनाए.
गेंदबाजी में भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने कहर बरपाते हुए 3 विकेट अपनी झोली में डाले. वहीं, अक्षर और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट चटकाए. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है.
सिर चढ़कर बोला भारतीय गेंदबाजों का जादू, 119 रनों पर ढेर ऑस्ट्रेलिया. टीम इंडिया ने चौथे टी-20 को 48 रनों से अपने नाम किया.
जीत से टीम इंडिया अब बस एक विकेट दूर है. बूम-बूम बुमराह ने भी अपने विकेट का खाता खोल लिया है. अब बस एक विकेट और चाहिए टीम इंडिया को जीत के लिए.
ऑस्ट्रेलिया की आखिरी उम्मीद मार्कस स्टोइनिस को भी वॉशिंगटन सुंदर ने अपने स्पिन जाल में फंसा लिया है. अगली ही गेंद पर उन्होंने बार्टले को भी चलता कर दिया है. भारतीय टीम अब जीत की दहलीज पर पहुंच चुकी है.
वरुण चक्रवर्ती ने ग्लेन मैक्सवेल को 2 रनों के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया है. अब यहां से कंगारू टीम का कमबैक कर पाना बेहद मुश्किल दिख रहा है.
लीजिए अर्शदीप सिंह ने आते ही एक और झटका ऑस्ट्रेलिया को दे दिया है. जोश फिलिप 10 रन बनाकर चलते बने हैं. ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम अब पवेलियन लौट चुकी है.
शिवम दुबे चौथे टी-20 की बाजी को अकेले दम पर पलट रहे हैं. टिम डेविड को सिर्फ 14 रनों के स्कोर पर शिवम ने पवेलियन की राह दिखा दी है. ऑस्ट्रेलिया ने अपना चौथा विकेट खो दिया है और भारतीय टीम पूरी तरह से हावी है.
30 रनों के स्कोर पर शिवम दुबे ने मिचेल मार्श को पवेलियन की राह दिखा दी है. अब यहां से कंगारू टीम दबाव में है. अक्षर और वरुण के बचे हुए ओवर काफी महत्वपूर्ण होंगे.
जोश इंग्लिस को 12 रनों के स्कोर पर अक्षर पटेल ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखा दी है. बड़ा विकेट भारतीय टीम के हाथ लगा है और एकदम सही समय पर.
अभिषेक शर्मा ने मिचेल मार्श को जीवनदान दे दिया है. अभिषेक ने कैच पूरी तरह से पकड़ भी लिया था, लेकिन वह नीचे गिरते समय बॉल उनके हाथ से छिटक गई. यह कैच भारतीय टीम को काफी भारी पड़ सकता है.
6 ओवर का पावरप्ले खत्म हो चुका है. ऑस्ट्रेलिया के स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 48 रन लग गए हैं. मार्श 13 और जोश इंग्लिस 10 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारतीय टीम को एक या दो विकेट जल्दी निकालने होंगे.
अक्षर पटेल ने मैथ्यू शॉर्ट की 25 रनों की पारी का अंत कर दिया है. टीम इंडिया के हाथ पहला विकेट लग चुका है और ऑस्ट्रेलिया के स्कोर बोर्ड पर अभी 37 रन लगे हैं. जोश इंग्लिस नए बल्लेबाज के तौर पर मैदान पर उतरे हैं.
4 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया के स्कोर बोर्ड पर अब 35 रन लग गए हैं. वरुण चक्रवर्ती के पहले ओवर से मिचेल मार्श और शॉर्ट ने मिलकर 9 रन बटोरे हैं. शॉर्ट 24 पर पहुंच गए हैं, जबकि मार्श 11 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं.
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी धीमी रही है. 2 ओवर में मिचेल मार्श और शॉर्ट की जोड़ी ने स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 11 रन लगाए हैं। शॉर्ट 6 और मार्श 5 रन बनाकर खेल रहे हैं.
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 167 रन लगाए हैं. यानी जीत के लिए कंगारू टीम को 168 रन बनाने होंगे. अंतिम ओवरों ने कंगारू टीम ने जोरदार कमबैक करके दिखाया है। आखिरी के 5 ओवरों में भारतीय टीम ने सिर्फ 42 रन बनाकर 4 विकेट गंवाए हैं.
अर्शदीप सिंह भी आउट हो गए हैं. भारतीय टीम ने अपना आठवां विकेट गंवा दिया है. 164 के स्कोर पर लगा है टीम इंडिया को आठवां झटका.
पिछले मैच के हीरो वॉशिंगटन सुंदर आज बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं और वह सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए हैं. टीम इंडिया ने अपना सातवां विकेट 152 के स्कोर पर गंवा दिया है.
तिलक वर्मा ने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं और सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने हैं. एडम जम्पा ने दूसरा विकेट अपनी झोली में डाल लिया है. भारतीय पारी अब बुरी तरह से लड़खड़ाती हुई दिख रही है.
कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं. सूर्या 20 रन बनाकर चलते बने हैं. टीम इंडिया ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है.
शुभमन गिल को 46 रनों के स्कोर पर नाथन एलिस ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखा दी है. टीम इंडिया ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है और अब क्रीज पर उतरे हैं तिलक वर्मा.
शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव ने आतिशी बल्लेबाजी शुरू कर दी है. स्काई ने तो 6 गेंदों में ही 16 रन जड़ दिए हैं, जबकि गिल ने भी बाउंड्री खोजना शुरू कर दिया है.
शिवम दुबे 18 गेंदों में 22 रन बनाए और नाथन एलिस की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. कप्तान सूर्या अब बल्लेबाजी करने उतरे हैं.
शिवम दुबे के सिक्स की वजह से बॉल ही खो गई है. गेंद बल्ले पर बहुत अच्छे से नहीं आ रही है और रन बनाने के लिए बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ रहा है. यही वजह है कि गिल भी 29 बॉल खेलकर 34 रन ही बना सके हैं.
28 रन बनाकर अभिषेक शर्मा पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. अभिषेक को एडम जम्पा ने पवेलियन की राह दिखाई है. टीम इंडिया ने अपना पहला विकेट 56 के स्कोर पर गंवा दिया है.
6 ओवर का पावरप्ले टीम इंडिया के नाम रहा है. गिल के बाद अब अभिषेक शर्मा ने भी लय पकड़ ली है. 6 ओवर में भारतीय टीम ने स्कोर बोर्ड पर 49 रन लगा दिए है.
आज गंगा तो उल्टी बह रही है. अभिषेक शर्मा संभलकर खेल रहे हैं, तो अटैकिंग अप्रोच शुभमन गिल ने अपना रखी है. 5 ओवर में टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 38 रन लग चुके हैं. गिल 24 पर पहुंच गए हैं और अभिषेक ने 14 गेंदों का सामना करने के बाद 13 रन बनाए हैं.
3 ओवर में अब तक ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज अभिषेक और गिल को शांत रखने में सफल रहे हैं. 20 रन टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर लगे हैं. अभिषेक 12 और गिल 7 रन बनाकर खेल रहे हैं.
2 ओवर के बाद टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 12 रन लग चुके हैं. अभिषेक 10 रन बना चुके हैं, तो गिल 2 रन बनाकर खेल रहे हैं.
अभिषेक शर्मा को मैच की दूसरी ही गेंद पर बड़ा जीवनदान मिल गया है. अभिषेक का आसान सा कैच बार्टले ने टपका दिया है. यह कैच अगर हो जाता, तो अभिषेक को बिना खाता खोले पवेलियन लौटना पड़ता.
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11: मिचेल मार्श, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस, टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा.
टीम इंडिया प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
ऑस्ट्रेलिया ने अपने प्लेइंग 11 में चार बदलाव किए हैं. हालांकि, भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरी है.
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी.
भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच से पहले एमएस धोनी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. पढ़िए.
IPL 2026 में नहीं खेलेंगे MS Dhoni? चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने तोड़ी माही के रिटायरमेंट पर चुप्पीअभिषेक शर्मा इस दौरे पर कमाल की फॉर्म में दिखाई दिए हैं. पिछले मैच में भी उन्होंने 25 रन ठोके थे, लेकिन वह अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे थे. हालांकि, आज उनसे धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी.
शुभमन गिल इस पूरे दौरे में रनों के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए हैं. गिल तीसरे टी-20 में भी सिर्फ 15 रन बनाकर चलते बने थे. चौथे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम मैनेजमेंट गिल से बड़ी पारी की जरूर उम्मीद करेगा.
वॉशिंगटन सुंदर ने पिछले मैच में दमदार प्रदर्शन करके दिखाया था. सुंदर का बल्ला पिछले मैच में जमकर बोला था और उन्होंने 49 रनों की आतिशी पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई थी. टीम इस मुकाबले में भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद करेगी.
अभिषेक क्या मुकाम हासिल करने वाले हैं. पढ़िए.
चौथे टी-20 में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसी रहेगी एक नजर मार लीजिए.
IND vs AUS: संजू सैमसन फिर बैठेंगे बाहर? हर्षित की होगी वापसी! चौथे T20I में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
तीसरे टी-20 में संजू सैमसन को प्लेइंग 11 से बाहर बैठाया गया था. उम्मीद यही है कि संजू को इस मुकाबले में भी बेंच पर ही आराम करना पड़ सकता है. इसका कारण जितेश शर्मा द्वारा तीसरे टी-20 में खेली गई 13 गेंदों में 22 रनों की आतिशी पारी है.
नीतीश आज खेलेंगे या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा. IND vs AUS: क्या चौथे टी-20 में खेलेंगे Nitish Kumar Reddy? इंजरी पर कोच ने दिया बड़ा अपडेट
नमस्कार स्वागत है आपका भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले चौथे टी-20 इंटरनेशनल मैच के लाइव ब्लॉग में. तीसरे टी-20 में टीम इंडिया का प्रदर्शन जोरदार रहा था और सूर्या एंड कंपनी इसी फॉर्म को आज भी बरकरार रखना चाहेगी.










