हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs AFG: दूसरे टी-20 में भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका! जानिए इसके पीछे का कारण

IND vs AFG: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 मैच में आसानी से जीत दर्ज की थी. अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में ही खेला जाना है. जहां पर भी वैभव सूर्यवंशी का खेलना मुश्किल है.

विज्ञापन
Vaibhav Sooryavanshi को दूसरे मैच भी मौका मिलना मुश्किल (Pic Credit- ANI)

IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी ने बहुत ही कम समय में खुद को साबित कर दिया है. इसकी वजह से जब अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 मैच में उन्हें बेंच पर बैठाया गया तो टीम मैनेजमेंट को आलोचना का सामना करना पड़ा है. पहले मुकाबले में संजू सैमसन के बल्ले से रन भी नहीं आए. ऐसे में सभी मांग कर रहे हैं कि सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में दोबारा मौका मिले. हालांकि दूसरे टी-20 मैच में ऐसा होना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहे हैं. वैभव को दूसरे मैच में भी बेंच पर बैठना पड़ सकता है. 

वैभव सूर्यवंशी को दूसरे मैच में भी बाहर बैठना पड़ेगा 

टीम इंडिया के 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को दूसरे टी-20 मैच में कमबैक का मौका देना मुश्किल है. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पहले मुकाबले में कमाल की पारी खेली थी. लंबे समय के बाद वो फॉर्म में नजर आए थे. ऐसे में उन्हें अब आराम नहीं दिया जा सकता है. अभिषेक का खेलना लगभग पक्का ही है. वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज संज सैमसन भले ही पहले मुकाबले में सिर्फ 10 रन ही बना सके हो, लेकिन उन्हें भी सिर्फ एक पारी के नाम पर बाहर करना गलत होगा. 

संजू सैमसन को टीम मैनेजमेंट कम से कम 2 मौके खुद को साबित करने के और दे सकती है. पिछली बार भी जब सिर्फ 3 पारियां देकर ही उन्हें बाहर किया गया था, तो टीम मैनेजमेंट को बड़ी आलोचना का शिकार होना पड़ा था. ऐसे में टीम मैनेजमेंट अब संजू को पूरे मौके देकर ही प्लेइंग 11 से बाहर करेगी. जिससे एक बार फिर जब वैभव सूर्यवंशी को मौका मिले, तो उन्हें लंबे समय तक वो चांस मिल सके.  

विज्ञापन

तीसरे टी-20 मैच में खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी 

भारतीय क्रिकेट टीम हालांकि तीसरे टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका दे सकती है. अगर दूसरे टी-20 मैच में भी अभिषेक शर्मा के बल्ले से अच्छी पारी देखने को मिलती है, तो उन्हें तीसरे मैच में आराम दिया जा सकता है. जिससे वो एशियन गेम्स 2026 से पहले पूरी तरह से फिट रहे. ऐसी स्थिति में सूर्यवंशी को खेलने का बड़ा मौका मिल जाएगा. हालांकि उन्हें उस मौके का फायदा उठाकर बड़ी पारी भी खेलनी होगी. 

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया कब वापस लेगी मोहसिन नकवी से एशिया कप की ट्रॉफियां? 

विज्ञापन

सूर्यवंशी को जापान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टी-20 मैच में भी खेलने का मौका दिया जा सकता है. सूर्यवंशी ने जिस अंदाज में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था. उसी तरह से ही उन्हें आने वाले मैचों में ही भी खेलना होगा. जिससे वो एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का अहम हिस्सा बन सके. साल 2026 में ये टीम इंडिया के लिए टी-20 फॉर्मेट में बड़ी चुनौती है. 

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: जीत के बावजूद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 3 बदलाव

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola