IND vs NZ: न्यूजीलैंड में कैसा रहा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड? जानें हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. इससे पहले यहां जानिए न्यूजीलैंड में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड.
भारत-न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर को होगा पहला टी20 मुकाबला (PIC Credit - X)
India vs New Zealand T20 Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार, 22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया न्यूजीलैंड पहुंच चुकी है और जमकर तैयारियां कर रही हैं. भारत ने इसी साल न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया था. अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड को उसी के धरती पर धूल चटाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इससे पहले आइए जानते हैं न्यूजीलैंड में टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड कैसा रहा है.
विज्ञापन
न्यूजीलैंड में कैसा रहा है भारत का टी20I रिकॉर्ड?
न्यूजीलैंड में टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है. भारत ने पहली बार 2009 में न्यूजीलैंड का दौरा किया था और उस दौरे पर टीम इंडिया को टी20 सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद 2019 में भी न्यूजीलैंड की धरती पर भारत को सीरीज गंवानी पड़ी. हालांकि, इसके बावजूद भारतीय टीम का रिकॉर्ड अच्छा रहा है. भारत ने न्यूजीलैंड में खेले 12 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में से 7 जीते हैं, जबकि 4 मुकाबलों में हार का सामना किया है. वहीं, एक मैच टाई रहा. साल 2020 के दौरे पर भारत ने दो मुकाबले सुपर ओवर में जीते थे.
विज्ञापन
हैरानी की बात यह है कि टीम इंडिया पिछले 7 सालों से न्यूजीलैंड की धरती पर कोई टी20I मैच नहीं हारी है. टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड में भारत को आखिरी हार साल 2019 में मिली थी. इसके बाद 2022 में न्यूजीलैंड के आखिरी टी20 दौरे पर भारतीय टीम ने 3 मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट रिकॉर्ड पर नजर डालें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 टी20I मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने 19 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 11 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं, एक मैच का बेनतीजा रहा.
विज्ञापन
इसी साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत का दौरा किया था, जहां दोनों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली गई. टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह सीरीज 4-1 से अपने नाम की थी. अब न्यूजीलैंड की धरती पर होने वाली सीरीज में भी भारतीय टीम की लय बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी.