IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया वनडे सीरीज की तैयारी कर रही है. जहां पर टीम मैनेजमेंट कुछ बड़े सवालों के जवाब तलाश रहा है. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के फिटनेस से जुड़ा सवाल फिलहाल सबसे अहम नजर आ रहा है. इसके अलावा रोहित शर्मा की फॉर्म के बारे में भी कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर जानना चाहते हैं. जिससे वो टीम के भविष्य को लेकर बड़ा फैसला कर सके. ये वनडे सीरीज रोहित के लिए भी बहुत ही अहम होने वाली है.
रोहित शर्मा की जगह पर मंडरा रहा है खतरा
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जब 2025 में टीम इंडिया ने जीता, तो सभी को लगा कि अब रोहित शर्मा की ही कप्तानी में टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप 2027 भी खेलने वाली है. हालांकि ऐसा नहीं हुआ, उस टूर्नामेंट के बाद जब टीम इंडिया ने अगली वनडे सीरीज खेली, तो शुभमन गिल वनडे कप्तान बन गए. उसके बाद से रोहित शर्मा के ऊपर हर सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव नजर आ रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली सीरीज रोहित शर्मा की अच्छी नहीं गई थी. ऐसे में अब अगर वो अफगानिस्तान के खिलाफ भी तीनों वनडे मैचों में फेल हो जाते हैं, तो उन्हें भी वनडे टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. टीम मैनेजमेंट फिलहाल उनके बैकअप तैयार करने का पूरा प्रयास करती हुई नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें: अचानक BCCI ने बदल दिया टीम इंडिया का स्क्वाड, स्टार तेज गेंदबाज को टीम में मिली जगह
यशस्वी जायसवाल पर है टीम मैनेजमेंट को भरोसा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर फिलहाल यशस्वी जायसवाल को दूसरे सलामी बल्लेबाज के तौर पर देख रहे हैं. यशस्वी ने बल्ले के साथ पिछले वनडे मैच में शतक भी जड़ा था. ऐसे में टीम मैनेजमेंट भी उन्हें तैयार मान रही है. ऐसे में अगर रोहित शर्मा के बल्ले से नियमित तौर पर वनडे फॉर्मेट में रन नहीं आए, तो उन्हें बाहर किया जा सकता है. ऐसे में शुभमन गिल के साथ यशस्वी जायसवाल को वनडे में सलामी बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है. वहीं ईशान किशन को तीसरे विकल्प के रूप में रखा जा सकता है.
ये भी पढ़ें: तिलक वर्मा ने जड़ा अर्धशतक लेकिन उसके बाद भी उनके ऊपर उठा सवाल, धीमी पारी के कारण हुए ट्रोल
संबंधित खबरें
जोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
10 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
21 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
56 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines