Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

SA vs NZ: कब और कहां देखें टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल? कोलकाता में होगी टक्कर 

SA vs NZ: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 अब बहुत ही अहम मोड़ पर पहुंच गया है. 4 मार्च को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर ये मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले में सभी फैंस की नजरें टिकी हुई है.

Author
Written By: Aditya Updated: Mar 3, 2026 18:51
SA vs NZ
SA vs NZ

SA vs NZ: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच लीग स्टेज में मुकाबला हुआ था. जहां पर साउथ अफ्रीका की टीम को बड़ी जीत मिली थी. हालांकि बड़े मैचों में न्यूजीलैंड की टीम बेहतर प्रदर्शन करती हुई नजर आती है. जिसके कारण ही आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल पर सभी की नजरें बनी हुई हैं. भारतीय फैंस भी इस मुकाबले को देखना चाहते हैं. ऐसे में उनका सबसे बड़ा सवाल है कि वो इस मैच को कब और कहां देख सकते हैं. 

कब और कहां देखें टी-20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल? 

कीवी टीम और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला सेमीफाइनल मुकाबला भी कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शाम के 7 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस शाम के 6:30 बजे होगा. इस मुकाबले को फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं. वहीं डिजिटल पर ये मुकाबला जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. ये मुकाबला बहुत ही टक्कर का होने वाला है. 

---विज्ञापन---

टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक इन दोनों टीमों के बीच 5 मैच हुए हैं और सभी साउथ अफ्रीका ने जीते हैं. लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैचों में दोनों ही टीमें 3 बार भिड़ीं हैं और हर बार न्यूजीलैंड को जीत मिली है. ओवरऑल टी-20 फॉर्मेट में दोनों टीमों के बीच 19 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से 12 मैच अफ्रीका को मिली है. वहीं सिर्फ 7 मैच ही न्यूजीलैंड की टीम जीती है. ऐसे में दोनों ही टीमों का मुकाबला जोरदार होने वाला है. 

ये भी पढ़ें: इन 2 टीमों के बीच होगा T20 World Cup 2026 का फाइनल! दिग्गजों ने की बड़ी भविष्यवाणी

यहां पर देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11  

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, केशव महाराज, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी. 

न्यूजीलैंड: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, लॉकी फर्ग्यूसन. 

ये भी पढ़ें: SA vs NZ: सेमीफाइनल से पहले साउथ अफ्रीका की बढ़ी टेंशन! क्या इस बार टूटेगा न्यूजीलैंड के खिलाफ नॉकआउट का ‘श्राप’?

First published on: Mar 03, 2026 06:51 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.