ODI World Cup 2023 NZ vs PAK: वनडे विश्व कप में आज पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आज दोनों ही टीम मैच जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। क्योंकि सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए आज जीत बेहद जरुरी है। न्यूजीलैंड टीम में कप्तान केन विलियमसन की वापसी हो चुकी है। जहां एक तरफ आज का मैच हारकर पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल के रास्ते बंद हो जाएंगे, तो वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड अगर हारी तो उसके लिए भी सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल हो जाएगी।
विश्व कप इतिहास में पाक का न्यूजीलैंड पर पलड़ा भारी
बात अगर विश्व कप इतिहास में दोनों टीमों के एक-दूसरे के खिलाफ आंकड़े की बात करें तो पाकिस्तान का पलड़ा न्यूजीलैंड पर भारी रहा है। अभी तक विश्व कप में दोनों टीमों के बीच 9 मैच खेले गए है जिसमें से 7 मैचों में पाकिस्तान और महज 2 मैचों में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की है। न्यूजीलैंड को पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे जीत साल 2011 में मिली थी। वहीं बात अगर वनडे इतिहास कती करें तो, दोनों टीमों के बीच 115 मैच खेले गए है जिसमें से 60 में पाकिस्तान और 51 मैचों में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की। इसके अलावा तीन मैच बेनतीजा रहे है।
ये भी पढ़ें:- Hardik Pandya वर्ल्ड कप से बाहर, रिप्लेसमेंट का भी हुआ ऐलान; ICC ने दिया अपडेट
मैच में बारिश डाल सकती है खलल
बात दें, आज बेंगलुरु में बारिश की काफी ज्यादा संभावना है। जानकारी के अनुसार 90 फीसी बारिश हो सकती है। अगर बारिश के चलते मैच रद्द हो जाता है तो पाकिस्तान को इसका काफी ज्यादा नुकसान होगा और पाक टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना भी टूट जाएगाय़
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान टीम : बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, अब्दुल्लाह शफीक, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ।
न्यूजीलैंड टीम: केन विलियमसन (कप्तान), ड्वेन कॉन्वे, डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, जिमी नीशाम, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी ।
संबंधित खबरें
LIVE: भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच आज, रांची में होगी भिडंत
27 mins agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
32 mins agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
1 hr agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
1 hr ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
1 hr agoAUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज
2 hrs agoऋतुराज की खुली पोल, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे वनडे में भी रहे फ्लॉप
2 hrs ago33 गेंदों पर 0 रन... ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
2 hrs agoचोट की मार झेल रही टीम इंडिया, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, हुए खुलासे
3 hrs agoसंजू हो रहे फ्लॉप, फिर भी वैभव को नहीं मिलेगा मौका? आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines