ODI World Cup 2023 IND vs SL: आज वनडे विश्व कप 2023 में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला दोपहर 2 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वानखेड़े की पिच को बल्लेबाजी फ्रैंडली माना जाता है। ऐसे में आज दर्शकों को एक हाइ स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता हैं।
बता दें, अभी तक दोनों टीमों टूर्नामेंट ने 6-6 मैच खेले है टीम इंडिया सभी मैच जीतकर पहले स्थान पर मौजूद है तो वहीं, श्रीलंका ने 6 में से महज दो मैच जीते हैं। अगर आज भारतीय टीम मैच जीत जाती है तो उसका सेमीफाइनल का टिकट एकदम पक्का हो जाएगा, वहीं अगर श्रीलंका की टीम हारती है तो वो लगभग सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी।
पिच रिपोर्ट
वानखेड़े की पिच को बल्लेबाजों के लिए अच्छा माना जाता है यहां बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती हैं। पिच में अच्छा उछाल होने के चलते गेंद आसानी से बल्लेबाजों के बल्ले पर आती है। जिसके चलते गेंदबाजों को पिच से उतनी मदद नहीं मिलती है।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: Dream 11 टीम में इन खिलाड़ियों को करें शामिल, हो सकता हैं तगड़ा फायदा..यहां देखें लिस्ट
विश्व कप 2023 में अभी तक इस मैदान पर दो मुकाबले खेले गए हैं और दोनों ही मैचों में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 300+ स्कोर खड़ा किया है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 13 बार और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 12 बार जीत दर्ज की है। इस मैदान पर कुल 25 वनडे मैच खेले जा चुकें हैं।
मौसम रिपोर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, आज मुबंई में मौसम साफ रहेगा बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसके अलावा तापमान 26 से 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए इस मैच में कोई आतिशबाजी या लाइंटिंग शो देखने को नहीं मिलेगा। इसको लेकर बीसीसीआई पहले ही जानकारी दे चुकी है। मुंबई शहर की खराब एयर क्वालिटी इंडेक्स को देखते हुए बीसीसीआई ने ये फैसला किया है।
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
3 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
14 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
1 hr agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
2 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines