नई दिल्ली: टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताने का श्रेय किसे दिया जाना चाहिए? ये हमेशा विवाद का विषय रहा है। वनडे वर्ल्ड कप 2011 का हिस्सा रह चुके गौतम गंभीर कई मौकों पर ये सवाल उठाते रहे हैं कि भारत को विश्व कप अकेले धोनी ने नहीं बल्कि पूरी टीम ने जिताया था। अब इस बहस में टीम इंडिया के पूर्व स्टार स्पिनर हरभजन सिंह भी कूद गए हैं। भज्जी का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने एमएस धोनी के फैन की खिंचाई करते हुए बड़ी बात कही। हालांकि इसके बाद भज्जी अपने एक पुराने ट्वीट पर खुद ट्रोल हो गए।
फैन ने लिखा- कप्तान बनने के 48 दिनों बाद वर्ल्ड कप जीता
दरअसल, एक फैन ने एमएस धोनी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- कोई कोच नहीं, कोई मेंटर नहीं, युवा लड़के…अधिकांश वरिष्ठ खिलाड़ियों ने भाग लेने से इनकार कर दिया। इससे पहले कभी भी एक भी मैच में कप्तानी नहीं की। इस आदमी ने सेमीफाइनल में प्राइम ऑस्ट्रेलिया को हराया और कप्तान बनने के बाद 48 दिनों में एक टी20 विश्व कप जीता।
https://twitter.com/harbhajan_singh/status/1667950550812438531?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1667950550812438531%7Ctwgr%5E48fd7e2f1f7f6aa347eda361a9c479d05cb041e0%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.insidesport.in%2Fms-dhoni-fan-schooled-by-harbhajan-singh-in-brutual-tweet%2F
जब ये मैच खेले गए तो वह अकेला खेल रहा था
इसके जवाब में भज्जी ने तंज करते हुए लिखा- हां जब ये मैच खेले गए तो यह युवा लड़का भारत से अकेला खेल रहा था.. अन्य 10 नहीं.. तो अकेले ही उसने विश्व कप ट्राफियां जीतीं.. विडंबना यह है कि जब ऑस्ट्रेलिया या कोई अन्य देश विश्व कप जीतता है तो सुर्खियां कहती हैं कि ऑस्ट्रेलिया या आदि देश जीता, लेकिन जब भारत जीतता है तो कहा जाता है कि कप्तान जीत गया। यह एक टीम गेम है। एक साथ जीतें, एक साथ हारें।
https://twitter.com/ChillamChilli/status/1668118256719130627
विराट कोहली की तारीफ में किया था ट्वीट
हालांकि इसके बाद फैंस ने भज्जी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। फैंस ने उन्हें करीब 7 साल पुराना एक ट्वीट याद दिलाया, जिसमें लिखा था- भारत को टेस्ट में नंबर-1 बनाने पर लीडर ‘विराट कोहली’ को बधाई। अब उन्हें 2019 वर्ल्ड कप पर नजरें रखनी चाहिए। बता दें कि संन्यास के बाद हरभजन सिंह ने एमएस धोनी पर उनकी बात न सुनने के आरोप लगाए थे। उन्होंने ये भी कहा था कि मुझे बेवजह टीम से बाहर किया गया, जिसका कारण मुझे आज तक पता नहीं चला।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
6 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
7 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
8 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
9 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
10 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
11 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines