हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

GT vs MI: 'हमारे पास अच्छी बल्लेबाजी, लेकिन...', रोहित शर्मा ने बताई करारी हार की वजह

विज्ञापन
IPL 2023 GT vs MI Rohit Sharma

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के 35वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने मुंबई इंडियंस को 55 रनों से करारी शिकस्त दी। मंगलवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेदंबाजी करने का फैसला किया।

हालांकि पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टीम की शुरुआत धीमी रही, लेकिन उसने आखिरी ओवरों में खूब रन बटोरे। GT ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन बनाए। डेविड मिलर ने 46, अभिनव मनोहर ने 42 और राहुल तेवतिया ने 20 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखरती चली गई। MI 20 ओवर में 9 विकेट खोकर महज 152 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने इसकी वजह बताई।

और पढ़िए – IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बुरी खबर, टूर्नामेंट के बीच में घर लौट सकता है टीम का सबसे सफल गेंदबाज

आज हमारा दिन नहीं था

रोहित शर्मा ने हार के बाद कहा- यह थोड़ा निराशाजनक है, हमारे पास नियंत्रण था, लेकिन आखिरी कुछ ओवरों में बहुत अधिक रन बने। रोहित ने आगे कहा- हर टीम की अलग-अलग ताकत होती है, हमारे पास अच्छी बल्लेबाजी लाइन अप है और हम उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए खुद को बैक करते हैं, लेकिन आज हमारा दिन नहीं था।

विज्ञापन

https://twitter.com/IPL/status/1650922836616450049

और पढ़िए – IPL 2023: दिल्ली के खिलाफ मिली हार के बाद हैदराबाद के बल्लेबाजों पर जमकर बरसे ब्रायन लारा, कही ये बात

200+ रन के लक्ष्य का पीछा करते समय यह सही बात नहीं

MI कप्तान ने आगे कहा- कुछ ओस थी और हमें थोड़ी गहराई में बल्लेबाजी करने के लिए किसी की जरूरत थी। हम पिछले गेम में 215 रनों का पीछा करते हुए काफी करीब आ गए थे, लेकिन आज हमने बल्ले से अच्छी शुरुआत नहीं की। 200+ रन के लक्ष्य का पीछा करते समय यह सही बात नहीं है। यहां तक ​​कि आखिरी 7 ओवरों में हमारे पास मध्यक्रम में ज्यादा बल्लेबाज नहीं थे। इस मुकाबले में हार के बाद MI सातवें स्थान पर पहुंच गई है। उसने 7 में से सिर्फ 3 मैच जीते हैं। जबकि गुजरात टाइटंस 10 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर छलांग लगाई है। जीटी ने 7 में से 5 मुकाबले जीते हैं।

विज्ञापन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola