CD Gopinath Passed Away: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सीडी गोपीनाथ का निधन हो गया है. कई फैंस को शायद उनके बारे में पता नहीं होगा लेकिन टीम इंडिया की सफलता में उनका बड़ा योगदान था. गोपीनाथ भारत के लिए पहली बार टेस्ट मैच जीतने वाली टीम का अहम हिस्सा थे. मद्रास (अब चेन्नई) में जन्में इस क्रिकेटर ने 96 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. वो भारत की पहली टेस्ट विजेता टीम के आखिरी जीवित सदस्य थे लेकिन अब उनका भी स्वर्गवास हो गया है.
सीडी गोपीनाथ का हुआ निधन
1930 में मद्रास में जन्मे चिंगलपुट डोराईकन्नू गोपीनाथ (सीडी गोपीनाथ) अपने समय में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक थे. उन्होंने 1951 में भारत के लिए डेब्यू किया था. वो 9 साल तक भारत के लिए खेले. सीडी गोपीनाथ अड्यार में अपनी बेटी के घर रह रहे थे और उन्होंने गुरुवार को नींद में अपनी अंतिम सांस ली. 96 साल की उम्र में ये दिग्गज भारतीय क्रिकेटर दुनिया को अलविदा कह गए.
ये भी पढ़ें:- 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने बना डाले ये 4 बड़े रिकॉर्ड, IPL में छक्कों की बारिश कर इस मामले में बने नंबर 1
इंग्लैंड के खिलाफ मचाया था बवाल
1951-52 में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आयोजन हुआ था. इसमें गोपीनाथ ने डेब्यू किया था. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सीरीज के दूसरे टेस्ट में कमाल कर दिया था. उन्होंने नाबाद 50 रन की पारी खेली थी. इस मैच की दूसरी पारी में गोपीनाथ ने 42 रन जड़े थे. इसी सीरीज के आखिरी मैच का आयोजन एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुआ था. इस मैच में गोपीनाथ ने 35 रन का योगदान दिया था और भारत ने मैच जीत लिया था. यह भारत की टेस्ट इतिहास में पहली जीत थी.
सीडी गोपीनाथ का भारतीय क्रिकेट में योगदान
भारत के लिए खेलने के अलावा सीडी गोपीनाथ ने घरेलू क्रिकेट में मद्रास की कप्तानी भी की थी. इसके अलावा वो रिटायरमेंट के बाद नेशनल सिलेक्टर भी रहे थे. उन्होंने 1979 के इंग्लैंड दौरे पर भारत के मैनेजर का भी किरदार निभाया था. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में गोपीनाथ ने 83 मैचों में 42.16 के शानदार औसत से कुल 4259 रन बनाए थे. उनका सर्वाधिक स्कोर 1958-59 के सीजन में मैसोर के खिलाफ आया था, जब उन्होंने 234 रन की पारी खेली थी.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026: LSG के खिलाफ ऐसी होगी कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11! बाहर हो सकते हैं दो बड़े खिलाड़ी
संबंधित खबरें
बल्ले से चमके श्रेयस अय्यर, तूफानी शतक के दम पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoIND vs NZ: कैसे हुई 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, जानें इनसाइड स्टोरी
7 hrs agoभारत ने पहले T20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, अय्यर ने लगाया शतक
7 hrs agoभारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं स्मृति मंधाना
8 hrs agoIND A vs NZ A: मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
8 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी
9 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हो गए बुरी तरह से फेल
9 hrs agoBCCI ने शुरू की नए चीफ सेलेक्टर की तलाश, अजीत अगरकर का कार्यकाल हुआ खत्म
9 hrs agoनमन धीर की चमकी किस्मत, विंडीज के खिलाफ किया दो फॉर्मेट में डेब्यू
10 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को इसलिए नहीं मिलना चाहिए मौका, आकाश चोपड़ा ने बताई बड़ी वजह
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines