FIFA World Cup 2022: कतर में फीफा वर्ल्ड कप 2022 का रोमांच जारी है। मंगलवार देर रात इंग्लैंड और वेल्स के बीच शानदार मुकाबला खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने वेल्स पर 3-0 की जीत से फीफा विश्व कप के राउंड 16 में प्रवेश किया। इंग्लैंड के लिए रशफोर्ड ने 50वें और 68वें मिनट में, जबकि फोडेन ने 51वें मिनट में गोल किया। इस जीत के बाद इंग्लैंड की टीम अब राउंड 16 में सेनेगल से भिड़ेगी।
इस जीत के बाद इंग्लैंड को राउंड 16 में एंट्री मिल गई है। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने इस धमाकेदार जीत का जश्न अपनी पार्टनर्स के साथ मनाया। वेल्स के खिलाफ मिली जीत के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी स्टैंड्स में अपनी पार्टनर्स के साथ दिखे।
और पढ़िए – एक और उलटफेर, ट्यूनीशिया ने फ्रांस को दी करारी मात, तोड़ डाला ये रिकॉर्ड
इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने मनाया जश्न
इंग्लैंड के खिलाड़ी जैक ग्रेएइश ने वेल्स के खिलाफ मिली जीत का जश्न मनाते हुए अपनी गर्लफ्रेंड साशा एटवुड को गले लगा लिया, जबकि बुकायो साका ने भी अपनी गर्लफ्रेंज तोलामी को बाहों में समेट लिया। वहीं इंग्लैंड टीम के गोलकीपर एरोन रैम्सडेल ने अपनी पार्टनर जॉर्जिना इर्विन को स्टैंड्स में ही किस किया।
गोलकीपर एरोन रैम्सडेल ने किया पार्टनर को Kiss
गोलकीपर एरोन रैम्सडेल ने अपनी पार्टनर जॉर्जिना इर्विन को स्टैंड्स में जब किस किया तो उस नजारे को किसी ने कैमरे में कैद कर दिया। अब दोनों की किस करते हुए फोटो वायरल हो रही है, वहीं इंग्लैंड की टीम के अन्य खिलाड़ी भी अपने परिवार के साथ मस्ती करते नज़र आए।
वेल्स की टीम बाहर हो गई है
कतर में खेले जा रहे फीफा विश्वकप 2022 में इंग्लैंड ने अभी तक 3 मैच खेले हैं, इनमें 2 में जीत और 1 मैच ड्रॉ हुआ है। वहीं हाने वाले वेल्स की टीम ग्रुप में अंतिम स्थान पर रहकर विश्वकप 2022 से बाहर हो गयी, जो 64 साल में पहले विश्व कप में खेल रही थी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
8 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
51 mins ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
57 mins agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
1 hr agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
2 hrs agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
3 hrs agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines