FIFA World Cup 2022: एक और उलटफेर, ट्यूनीशिया ने फ्रांस को दी करारी मात, तोड़ डाला ये रिकॉर्ड

FIFA World Cup 2022 france vs tunisia

FIFA World Cup 2022 france vs tunisia

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में एक और बड़ा उलटफेर हुआ है। ट्यूनीशिया ने ग्रुप डी के मुकाबले में फ्रांस को 1-0 से शिकस्त थमा दी। बुधवार को खेले गए मुकाबले में ट्यूनीशिया ने शानदार स्किल का नजारा पेश कर फ्रांस को मात दे दी। दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला रहा, लेकिन ट्यूनीशिया के फुटबॉलर वाहबी खजरी ने 58वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिला दी।

विज्ञापन

इसके बाद दोनों टीमें गोल करने के लिए जद्दोजहद करती रहीं, लेकिन किसी को भी सफलता नहीं मिली। ट्यूनीशिया के खाते में जहां 14 फाउल हुए तो वहीं फ्रांस के खाते में 6 फाउल गए। दोनों टीमों ने 3-3 टार्गेट पर शॉट लगाए। ट्यूनीशिया के तीन ऑफसाइड और फ्रांस के दो ऑफसाइड गोल रहे।

विज्ञापन

फ्रांस पर पहली जीत 

ये ट्यूनीशिया की फ्रांस पर पहली जीत भी है। हालांकि ट्यूनीशिया ने भले ही फ्रांस को हरा दिया, लेकिन उसे कोई नुकसान नहीं हुआ क्योंकि फ्रांस अभी भी ग्रुप डी में शीर्ष पर है। इधर, डेनमार्क पर जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा क्वालीफिकेशन स्थान सुरक्षित कर लिया।

विज्ञापन

फ्रांस के छह मैचों की जीत की लय खत्म

भले ही ट्यूनीशिया इस जीत के बाद गदगद है, लेकिन उसे नॉकआउट चरण में जगह नहीं मिल पाएगी। ट्यूनीशिया तीन मैचों में से एक में जीत, एक में हार और एक में ड्रॉ के बाद 4 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। इसलिए नॉकआउट में इस ग्रुप से फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया आगे जाएंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

तोड़ा फ्रांस का ये रिकॉर्ड

ट्यूनीशिया भले ही नॉकआउट चरण से बाहर होकर अपने देश वापस लौट जाएगी, लेकिन उन्होंने फ्रांस की छह मैचों की विश्व कप जीत की लय को समाप्त कर दिया। खास बात यह है कि ट्यूनीशिया दुनिया में 30वें स्थान पर है, जबकि फ्रांस चौथे स्थान पर है। जर्मनी से 2014 में हारने के बाद से फ्रांस विश्व कप का एक भी मैच नहीं हारा है। वहीं इस गोल के साथ खजरी तीन वर्ल्ड कप मैचों में लगातार गोल करने वाले पहले अफ्रीकन खिलाड़ी बन गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ