Team India: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान होने से पहले मोहम्मद शमी के कमबैक को लेकर बातें चल रही थी. हालांकि 19 मई को जब टीम इंडिया का ऐलान हुआ को शमी का नाम गायब दिखा. इसके बारे में जब भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर से पूछा गया, तो उन्होंने शमी की फिटनेस पर ही सवाल उठा दिया. जिससे टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर खुश नहीं हैं. उन्होंने अजीत अगरकर को जमकर खरी खोटी सुनाई है.
अजीत अगरकर के बयान से खुश नहीं हैं वसीम जाफर
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब अजीत अगरकर से मोहम्मद शमी को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा, ‘जहां तक हमें बताया गया है, इस समय उनका शरीर उन्हें इजाजत दे रहा है. मुझे पता है कि उन्होंने इस साल डोमेस्टिक सीजन खेला है. लेकिन, मुझे जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार इस समय वह टी20 क्रिकेट के लिए तैयार हैं. इसलिए उनके नाम पर कोई चर्चा नहीं हुई.’
इस जवाब को सुनकर घरेलू क्रिकेट के दिग्गज वसीम जाफर खुश नहीं है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर नाराजगी जताते हुए कहा, ‘यह बकवास है. हम शमी के बारे में बात कर रहे हैं, किसी भी प्लेयर के बारे में नहीं. यह मोहम्मद शमी की बेइज्जती है. यह लड़का परफॉर्म कर रहा है और आप कहते हैं कि वह सिर्फ टी20 के लिए फिट है. यह एक बहाना है. अगर आप उसे नहीं मानते हैं, तो साफ कह दें, ‘हमने उसे इग्नोर किया है.’ यह एक सही बात होगी. वह बंगाल को अकेले रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल तक ले जाने के बाद आ रहा है, जिस तरह से उसने बॉलिंग को लीड किया था.’
ये भी पढ़ें: हसीन जहां मामले में मोहम्मद शमी हुए कोर्ट से बरी, गंभीर आरोपों पर मिल गई बड़ी राहत!
वसीम जाफर को आया गुस्सा
पूर्व भारतीय खिलाड़ी वसीम जाफर शमी के नहीं खेलने से बहुत ज्यादा नाराज हैं. शमी हाल के समय में घरेलू क्रिकेट खेल कर आ रहे हैं. जिसके कारण ही अपनी नाराजगी जताते हुए वसीम जाफर ने कहा, ‘अगर बुमराह चोटिल हो जाते हैं और वह वापस आते हैं? क्या आप उनके साथ भी ऐसा ही बर्ताव करेंगे? मोहम्मद शमी भी इसी कैटेगरी में हैं. किसी भी इंटरनेशनल बैटर से पूछिए और वे उन्हें टॉप पर रखेंगे. यह भारत को दी गई उनकी सर्विस का अपमान है.’
ये भी पढ़ें: क्या टेस्ट क्रिकेट से संन्यास वापस लेने वाले हैं विराट कोहली? कोच का जवाब सुन फैंस जाएंगे खुश
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
48 mins agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
49 mins agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
2 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
2 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
3 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
4 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
4 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines