क्या टेस्ट क्रिकेट से संन्यास वापस लेने वाले हैं विराट कोहली? कोच का जवाब सुन फैंस हो जाएंगे खुश
Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में विराट कोहली बल्ले के साथ फेल हो गए थे. जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर करने की बात चल रही थी. हालांकि उसके बाद उन्होंने सभी फैंस का दिल तोड़ते हुए आईपीएल 2025 के दौरान टेस्ट से संन्यास ले लिया था.

Virat Kohli: विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट जिंदा रखने के लिए जिम्मेदार माना जाता है. ऐसे में जब उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कहा तो फैंस बहुत ज्यादा निराश हो गए थे. किंग के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद भी टीम इंडिया बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में बार-बार फैंस उनसे कमबैक की गुहार लगा रहे हैं. अब कोहली के कोच ने संन्यास से वापसी को लेकर बड़ा हिंट दिया है.
राजकुमार शर्मा से फैंस कर रहे हैं रिक्वेस्ट
2 / 6एक्सप्रेस कैफे से बात करते हुए विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा, ‘कई लोगों ने मुझसे कहा है कि मैं विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए कहूं क्योंकि वो मेरी बात सुनते हैं.’
कोच ने दिया बड़ा हिंट
3 / 6इसके जवाब में जब एंकर ने कहा कि आपने उनसे इस बारे में बात की? तो इसके जवाब में सफल कोच राजकुमार शर्मा ने कहा, ‘हम इस बारे में बात कर रहे हैं, देखते हैं क्या होता है.’
इस दिन कोहली ने लिया था संन्यास
4 / 6आईपीएल 2025 के दौरान 12 मई को विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था. जिसके बारे में बाद में उन्होंने कहा कि उन्हें टीम में खुद को साबित करने के लिए कहा जा रहा था. जिससे वो खुश नहीं थे.
अधूरा रह गया था कोहली का सपना
5 / 6किंग विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने का सपना था. जिसे वो पूरा नहीं कर सके थे. कोहली ने 123 टेस्ट मैचों में 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 30 शतक और 31 अर्धशतक जड़े थे.
फिलहाल आरसीबी के लिए खेल रहे हैं कोहली
6 / 6मौजूदा समय में विराट कोहली आरसीबी के लिए आईपीएल 2026 में खेल रहे हैं. जहां पर उन्होंने अब तक 13 मैचों में 54.20 की शानदार औसत से 542 रन बनाए हैं. कोहली बहुत ही शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं.