हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

T20 WC 2026: करो या मरो मैच के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान, हार से खत्म हो सकता है टूर्नामेंट में सफर

England Playing 11: इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाले मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए इंग्लैंड को स्कॉटलैंड के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.

विज्ञापन
England Playing 11

England Playing 11: इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाले मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए इंग्लिश टीम को हर हाल में स्कॉटलैंड को हराना होगा. वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन की वजह से टीम को हार का मुंह देखना पड़ा था. वहीं, नेपाल के खिलाफ भी टीम हारते-हारते बची थी. कप्तान हैरी ब्रूक बल्लेबाजों से इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे.

इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान

इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाले मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है. कप्तान हैरी ब्रूक ने उन्हीं 11 प्लेयर्स के साथ मैदान पर उतरने का फैसला किया है, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम का हिस्सा रहे थे. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी इंग्लिश टीम 166 रन बनाकर सिमट गई थी.

कप्तान हैरी ब्रूक अभी तक खुद इस टूर्नामेंट में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं. वहीं, जोस बटलर लगातार अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे हैं. टीम का बॉलिंग अटैक भी काफी कमजोर नजर आया है. जोफ्रा आर्चर ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 4 ओवर में ही 48 रन लुटा डाले थे. वहीं, सैम करन ने भी 3 ओवर में 36 रन खर्च कर डाले थे.

विज्ञापन

इंग्लैंड के लिए जीत जरूरी

वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली हार से इंग्लैंड की सुपर 8 में पहुंचने की राह मुश्किल हो चली है. इंग्लिश टीम को अब अपने बचे हुए दोनों ही मैचों में दमदार प्रदर्शन करके दिखाना होगा. स्कॉटलैंड के खिलाफ अगर इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ता है, तो इंग्लैंड को बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर होना पड़ेगा. टीम अभी प्वाइंट्स टेबल में सिर्फ नेपाल से ऊपर चौथे नंबर पर काबिज है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola