Shreyas Iyer Statement: टीम इंडिया को इंग्लैंड के दौरे पर लगातार तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है. पहला मैच बारिश में धुलने के बाद टीम इंडिया ने तीन मैचों में मात मिली है. चौथे टी20 में 9 विकेट से मिली करारी हार से टीम का सीरीज जीत का सपना भी चकनाचूर हो गया है. कप्तान श्रेयस ने इस मैच में बल्ले से टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया जो कि पूरी तरह से बेकार साबित हुआ. चौथे टी20 में हार के बाद निराश श्रेयस ने क्या कहा आइए आपको भी बताते हैं.
श्रेयस अय्यर ने बताया कहां हुई गलती
ब्रिस्टल के मैदान पर खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया हर डिपार्टमेंट में फेल होती हुई नजर आई, जिसके कारण टीम को हार मिली. श्रेयस अय्यर ने भी इस बात को मानते हुए कहा, “ये बहुत ही शर्मनाक है, बिल्कुल 158 का स्कोर इस मैदान पर काफी नहीं था. हमने देखा कि उन्होंने किस तरह से इसको बड़ी की आसानी से चेज भी कर लिया. जब हम गेंदबाजी के लिए आए थे तो मैंने गेंदबाजों से कहा था कि उसी लेंथ को रिपीट करना है क्योंकि मिडिल और लेग स्टंप पर बाउंड्री लगाना मुश्किल था. हम उसको सही से एग्जीक्यूट नहीं कर पाए और ढीली गेंदों पर उन्होंने रन बनाए.”
हम बहुत सारी गलतियां कर रहे हैं- श्रेयस
टीम इंडिया ने हाल ही में टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था. इसके बाद टीम में कई सारे बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इसको लेकर कप्तान अय्यर कहते हैं, “ये हमारी टीम का एक बदलाव का दौर है और हम इसमें कई सारी गलतियां कर रहे हैं. आपने देखा होगा कि इस कंडीशन में कई युवा खिलाड़ी पहली बार खेल रहे हैं. ऐसे में गलतियों से उनको सीख जरूर मिलेगी कि बदले हुए हालातों में किस तरह खेला जाता है.”
अपनी बल्लेबाजी को लेकर श्रेयस कहते हैं, “मैं अपनी बल्लेबाजी से खुश हूं लेकिन अगर वो जीत में न आए तो क्या फायदा. इस चीज को सोचकर काफी खराब लगता है. मैं खेलना चाहता हूं और अपनी टीम को जीत दिलाना चाहता हूं.”
ये भी पढ़िए- ENG vs IND 4th T20I: इंग्लैंड के सामने चारों खाने चित्त हुई टीम इंडिया, अंग्रेजों ने 9 विकेट से मात देकर जीती सीरीज
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
13 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
25 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
56 mins agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
2 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines