हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ENG vs IND: बारिश के कारण टल जाएगा रोहित-विराट का कमबैक? जानिए पहले ODI में कैसा है मौसम का मिजाज

ENG vs IND, Weather Report: इंग्लैंड और भारत के बीच पहले वनडे के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे. सभी को यही डर है कि बारिश कहीं मैच का मजा किरकिरा न कर दे. आइए मौसम की रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन
विराट-रोहित के लिए फैंस में उत्साह (Image: AI Generated)

ENG vs IND, Weather Report: इंग्लैंड और भारत के बीच 14 जुलाई यानी आज पहला वनडे मैच खेला जाएगा. रोहित शर्मा और विराट कोहली लंबे समय बाद आखिर साथ खेलते हुए नजर आएंगे. दोनों आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में एक साथ खेले थे. फैंस इंग्लैंड की सरजमीं पर दोनों दिग्गजों को खेलते हुए देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच पहला T20I मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. इसके बाद से फैंस को हर मैच में टेंशन रहती है कि कहीं बारिश मैच का मजा किरकिरा न कर दे. आइए जानते हैं कि पहले वनडे में कैसा मौसम रहेगा.

कहां होगा भारत-इंग्लैंड के बीच पहला वनडे?

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा. इस मैदान पर भारतीय टीम ने कई वनडे मैच खेले हैं और उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है. टीम इंडिया के पास यहां अच्छी शुरुआत करने का मौका है.

कैसा रहेगा मौसम?

AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मैच के दौरान बारिश की संभावना मात्र 1% है. यह फैंस के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि फैंस पूरे 50-50 ओवरों के मैच की उम्मीद लगा सकते हैं. मैच के दौरान तापमान लगभग 28 डिग्री रहने का अनुमान है और बादल छाए रहेंगे. इसका सीधा अर्थ है कि बारिश का कोई खतरा नहीं है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- CSK से हेड कोच की विदाई के बाद MS Dhoni को मिली बड़ी जिम्मेदारी! लंदन से करेंगे टीम की फ्यूचर प्लानिंग?

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच UK के लोकल समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होगा. भारत में यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से देखा जा सकेगा. दोनों टीमों के कप्तान 3 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे.

विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड का स्क्वाड

टीम इंडिया का ODI स्क्वाड: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, शिवम दुबे और प्रसिद्ध कृष्णा.

इंग्लैंड का ODI स्क्वाड: बेन डकेट, विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, जोश टंग, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स और रेहान अहमद.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20I वाला टाइम भूल जाइए… बदल गया ENG vs IND पहले वनडे का समय, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola