हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 के बीच पंजाब किंग्स के पूर्व खिलाड़ी का हुआ निधन, विराट कोहली की टीम का भी थे हिस्सा

IPL 2026: आईपीएल 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट के लिए एक बहुत ही दुखद खबर आई हैं. पंजाब किंग्स के लिए 2 आईपीएल सीजन में खेल चुके भारतीय खिलाड़ी का सिर्फ 36 साल की उम्र में निधन हो गया. ये खिलाड़ी विराट कोहली के साथ भी खेल चुका था.

विज्ञापन
Amanpreet Singh Gill

IPL 2026: भारतीय खेल प्रेमियों के लिए आज दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई हैं. आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए 2 सीजन खेलने वाले अमनप्रीत सिंह गिल का सिर्फ 36 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. अमनप्रीत सिंह विराट कोहली के साथ भी खेल चुके हैं. पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर पोस्ट करके फैंस को इसकी जानकारी दी. इस खबर ने सभी क्रिकेट फैंस को दुखी किया है. पंजाब क्रिकेट ने इस खिलाड़ी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी. 

विराट कोहली के साथ भी खेले थे अमनप्रीत सिंह गिल 

पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले अमनप्रीत सिंह गिल ने इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम में भी जगह बनाई थी.  कोहली के साथ वो बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच अंडर-19 ट्राई सीरीज खेली थी. जहां पर उन्होंने फाइनल मुकाबले में 19 रन देकर 3 विकेट भी अपने नाम किया था. इसके बाद वो आईपीएल 2009-10 के दौरान पंजाब किंग्स (किंग्स इलेवन पंजाब) की टीम का भी हिस्सा थे. जिसके बाद उन्होंने पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेला. जहां पर उन्होंने 6 फर्स्ट क्लास मैचों में 11 विकेट अपने नाम किया था. हालांकि खराब प्रदर्शन के कारण उनका करियर जल्दी खत्म हो गया. बाद में उन्हें पंजाब टीम का सेलेक्टर भी बनाया गया था.  जहां पर उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया. 

ये भी पढ़ें: SRH vs PBKS: 270 की स्ट्राइक रेट से रन बनाकर भी वैभव सूर्यवंशी से पीछे रह गए अभिषेक शर्मा

विज्ञापन

पंजाब क्रिकेट ने व्यक्त किया शोक   

अपने पूर्व खिलाड़ी के निधन का शोक व्यक्त करते हुए पंजाब किंग्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा,  ‘पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन अपने पूर्व क्रिकेटर और सीनियर सेलेक्शन कमेटी के सदस्य अमनप्रीत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है. उन्होंने अंडर-19, किंग्स इलेवन पंजाब और पंजाब जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया और पूरी लगन के साथ क्रिकेट के मैदान में पंजाब की सेवा की. हमारी गहरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं और वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को शांति दें.’ उनके निधन के कारण ही पंजाब किंग्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ब्लैक आर्म्ड बैंड पहनकर मैदान पर उतरी.

ये भी पढ़ें: कैच छोड़ने में ‘किंग’ बनती जा रही है पंजाब, शशांक सिंह समेत 3 फील्डर्स ने दिया SRH बल्लेबाजों को जीवनदान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola