SRH vs PBKS: 270 की स्ट्राइक रेट से रन बनाकर भी वैभव सूर्यवंशी से पीछे रह गए अभिषेक शर्मा

SRH vs PBKS: आईपीएल 2026 फिलहाल खेला जा रहा है, लेकिन भारतीय क्रिकेट के 2 युवा सुपरस्टार खिलाड़ियों के बीच भी एक टक्कर देखने को मिल रही है. 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा तूफानी बल्लेबाजी करके भी पीछे नहीं छोड़ सके हैं.

vaibhav sooryavanshi and abhishek sharma
1 / 6
vaibhav sooryavanshi and abhishek sharma

SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ खेल रही है. जहां पर मुकाबले में फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर 235 रन बनाए. शानदार बल्लेबाजी के बाद भी अभिषेक युवा बल्लेबाज सूर्यवंशी को पीछे नहीं छोड़ सके.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी

अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी 2 / 6

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 13 गेंदों में ही 35 रन बना डाले. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 270 का रहा है. अभिषेक शर्मा ने इस दौरान 2 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़ दिए. 

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी इस मामले में हैं नंबर 1

वैभव सूर्यवंशी इस मामले में हैं नंबर 13 / 6

राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. इस दौरान वैभव ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा 37 गगनचुंबी छक्के 10 मैचों में जड़े हैं.

अभिषेक के पास था बड़ा मौका

अभिषेक के पास था बड़ा मौका 4 / 6

हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास छक्कों के मामले में आगे निकलने का मौका था. जिसमें वो चूक गए. अभिषेक शर्मा ने अब 11 मैचों में 36 लंबे-लंबे छक्के जड़े हैं. अभिषेक 2 छक्के और जड़कर इस लिस्ट में आगे निकल सकते थे.

विज्ञापन

अब वैभव को पीछे छोड़ पाना मुश्किल

अब वैभव को पीछे छोड़ पाना मुश्किल 5 / 6

रॉयल्स की टीम अपना अगला मुकाबला 9 मई को खेलने वाली है. जहां पर वैभव छक्कों की गिनती को और आगे बढ़ा सकते हैं. वहीं दूसरी तरफ अभिषेक शर्मा अगला मुकाबला 12 मई को खेलने वाले हैं. ऐसे में वैभव ही रेस में फिलहाल आगे रहने वाले हैं. 

प्रियांश आर्या के पास था मौका

प्रियांश आर्या के पास था मौका 6 / 6

पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या के पास भी इस लिस्ट में नाम दर्ज कराने का मौका था. उन्होंने अब तक 26 छक्के जड़े थे. लेकिन हैदराबाद के खिलाफ वो सिर्फ 1 रन ही बनाकर पवेलियन लौट गए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन