Dewald Brevis Century: टी-20 इंटरनेशनल में कंगारू गेंदबाजों की ऐसी धुनाई शायद ही कभी हुई होगी। साउथ अफ्रीका के 22 साल के लड़के ने घर में घुसकर कंगारू गेंदबाजों के धागे खोल डाले। 56 गेंदों में डेवाल्ड ब्रेविस ने बल्ले से ऐसी तबाही मचाई कि हर कोई उनकी बैटिंग का फैन हो गया। 223 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए बेबी एबी ने नाबाद 125 रन ठोक डाले। ऑस्ट्रेलिया के तमाम गेंदबाज अपनी जी-जान लगाने के बावजूद भी ब्रेविस को आउट नहीं कर सके। ब्रेविस ने तूफानी शतक के साथ ही रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा डाली।
ब्रेविस ने ऑस्ट्रेलिया को धो डाला
डेवाल्ड ब्रेविस ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कतरे हुए 12 चौके और 8 गगनचुंबी सिक्स की मदद से नाबाद 125 रन ठोके। ब्रेविस साउथ अफ्रीका की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। फटाफट क्रिकेट में प्रोटियाज टीम की ओर से दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अब ब्रेविस के नाम दर्ज हो गया है। टी-20 फॉर्मेट में ब्रेविस अब साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
कंगारू टीम का बॉलिंग अटैक बना मजाक
डेवाल्ड ब्रेविस टी-20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर भी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने शेन वॉट्सन का 9 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला है। इसके साथ ही ब्रेविस ने रुतुराज गायकवाड़ का रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर डाला है। वह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ी इनिंग खेलने वाले बैटर भी बन गए हैं।
बेबी एबी ने लूटी महफिल
टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रयान रिकेल्टन सिर्फ 14 रन बनाकर चलते बने, तो एडम मार्करम 18 रन बनाने के बाद मैक्सवेल का शिकार बने। नंबर चार पर इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे डेवाल्ड ब्रेविस। बेबी एबी ने क्रीज पर आते के साथ ही दमदार शॉट्स लगाने शुरू कर दिए। ब्रेविस के आगे कंगारू बॉलिंग अटैक पूरी तरह से बेबस नजर आया। उन्होंने विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए अपना अर्धशतक सिर्फ 25 गेंदों में पूरा किया।
अर्धशतक पूरा करने के बाद ब्रेविस ने अपना विकराल रूप धारण किया और अपना शतक अगली 16 गेंदों में पूरा कर लिया।
ब्रेविस साउथ अफ्रीका की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही वह प्रोटियाज टीम की ओर से फटाफट क्रिकेट में सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए हैं। ब्रेविस ने 56 गेंदों का सामना किया और 125 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 12 चौके और 8 गगनचुंबी सिक्स लगाए।
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
23 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
49 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines