हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

DC vs CSK: जडेजा-वॉर्नर के बीच 'टॉम एंड जेरी' का खेल, रहाणे ने भी लिए मजे, देखें वीडियो

विज्ञापन
IPL 2023 DC vs CSK Ravindra Jadeja David Warner Ajinkya Rahane

नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान से दिलचस्प नजारे सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा शनिवार को दिल्ली में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में सामने आया। जहां मैदान पर अपने अलहदा अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले दो खिलाड़ियों के बीच हंसी-ठिठोली देख क्रिकेटप्रेमी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। ये नजारा पांचवें ओवर में देखने को मिला।

रहाणे ने वॉर्नर के मजे लेते हुए डराया 

हुआ यूं कि दीपक चाहर ने इस ओवर की तीसरी गेंद डाली तो स्ट्राइक पर खड़े डेविड वॉर्नर ने इसे एक्स्ट्रा कवर की ओर घुमा दिया। वॉर्नर तेजी से भागे, लेकिन यहां थोड़ा कंफ्यूजन हुआ। वहीं फील्डिंग पर खड़े रवींद्र जडेजा ने तुरंत गेंद को उठाया और नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो कर दिया। हालांकि वे चूके और वॉर्नर ने डाइव लगाकर रन पूरा कर लिया। इधर, बॉल स्टंप से चूककर मिडविकेट के फील्डर की ओर चली गई। मिडविकेट पर खड़े अजिंक्य रहाणे ने भी फुर्ती दिखाते हुए बॉल उठाई और मजे लेते हुए वॉर्नर को डराने लगे। वॉर्नर को आधे रास्ते देख रहाणे ने तेजी से बॉल थ्रो की, लेकिन वॉर्नर क्रीज पर वापस आ गए। इधर बॉल एक बार फिर स्टंप से चूकी और वापस जडेजा के पास आ गई।

https://twitter.com/IPL/status/1659900705547907073

विज्ञापन

वॉर्नर ने चलाई तलवार 

अब जडेजा-वॉर्नर के बीच टॉम एंड जेरी जैसा सीन शुरू हो गया। जडेजा ने वॉर्नर को डराने के लिए बॉल को फेंकने का इशारा किया तो डेविड आधी क्रीज पर रुक गए। अब जडेजा ने वॉर्नर को एक बार फिर डराया, लेकिन इस बार वॉर्नर ने जडेजा की नकल करते हुए बल्ले से तलवार घुमाने वाला अंदाज दिखा दिया। वॉर्नर से अपना सिग्नेचर स्टाइल देख जडेजा की हंसी छूट गई। आखिरकार उन्होंने बॉल को अपने हाथ में ही रखा। वहीं वॉर्नर भी क्रीज पर वापस आ गए। इस तरह वॉर्नर दो फील्डर्स के बीच गेंद हाथ में आने के बावजूद रनआउट से बच गए। क्रिकेट के गलियारों में ये नजारा चर्चा का विषय बन गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola